EntertainmentViral

‘स्त्री को देवी का दर्जा मत दो’, पंकज त्रिपाठी ने पत्नी से सीखी यह गहरी बात, बोले- इज्जत करना आता था लेकिन…

फिल्मी जगत में अभिनेता एक ऐसे शख्स है जिन्हें शायद ही कोई नापसंद करता हो। वह अक्सर स्त्री और स्त्रीत्व पर बात करते नजर आते है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी से मिली सीख पर बात की। एक्टर ने बताया कि कैसे शादी के बाद उनका स्त्रियों के प्रति एक नजरिया बदला।

‘स्त्री को देवी का दर्जा मत दो’, पंकज त्रिपाठी ने पत्नी से सीखी यह गहरी बात, बोले- इज्जत करना आता था लेकिन…
‘स्त्री को देवी का दर्जा मत दो’, पंकज त्रिपाठी ने पत्नी से सीखी यह गहरी बात, बोले- इज्जत करना आता था लेकिन…

ऐसा नहीं था कि वह उनकी इज्जत नहीं करते थे लेकिन बाद में और ज्यादा बेहतर हुआ। इस बार पंकज त्रिपाठी ने कहा कि स्त्री को देवी का दर्जा मत दो लेकिन एक्टर ने ऐसा क्यों कहा।

शादी के लिए परिवार को मुश्किल से किया राजी

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने जीवन के कई खास मौको पर अपनी पत्नी को धन्यवाद करते दिखते है। इतना ही नहीं अपनी सफलताओं के पीछे भी वह अपनी पत्नी को श्रय देते नजर आते है। सिर्फ अपनी पत्नी ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी में मौजूद हर उस स्त्री को वह धन्यवाद करते है जिनसे उन्होंने हमेशा कुछ ना कुछ सीखा।

पंकज त्रिपाठी बिहार के रहने वाले है और उस समय उन्होंने अपनी पत्नी की थी जब इसका चलन भी नहीं था। एक्टर ने कई इंटरव्यू्ज में दोनों को परिवारों को राजी करने में काफी समय लगा था।

पंकज त्रिपाठी का पत्नी से सीख पर बयान

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने निखिल तनेजा के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से काफी कुछ सीखा है। जब निखिल ने पूछा क्या-क्या सीखा है तो एक्टर ने कहा- ‘मैं पहले भी स्त्रियों की इज्जत करता था, मेरे माता पिता ने सिखाया था लेकिन मेरी पत्नी से मैने उन्हें समझने का अलग तरीका सीखा।’

एक्टर कहते है- ‘औरतों से समझ आता है कि उन्हें समझने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप उन्हें देवी का दर्जा मत दीजिए। वह भी हमारी तरह ही एक इंसान है अपनी अच्छाइयों और कमियों के साथ में।’

Khabar Monkey

‘लेकिन हां विकसित होने के मामले में वह पुरुषों से आगे है। यह तय है 200 प्रतिशत सच है। कुछ अगर खत्म होने की प्रक्रिया में हुआ होगा तो पुरुषों से पहले ही उनका खत्म हुआ होगा। इसमें कोई बहस की बात नहीं है। क्षमता और ताकत के मामले में भी वह पुरुषों से आगे है। ऐसा मैं मानता हूं।’

इस इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने और भी कई बातों पर बात की। एक्टर ने यह तक कहा कि ‘लिख कर रख लो मेरी बात। यह दुनिया औरतें चलाएंगी।’

पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्में

पंकज त्रिपाठी अपने ऐसे बयानों से काफी चर्चाओं में रहते है। इस बातचीत के दौरान भी उन्हें ‘पूकी’ का टैग दे दिया गया। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो एक्टर को जल्द ही पारिवारिक मनुरंजन और मिर्जापुर-द मूवी में नजर आएंगे।

Leave a Reply