Monday, February 23, 2026
CrimeViral

बंद मकान के स्विमिंग, पूल में मिली चौकीदार की लाश! अंदर से बंद था दरवाजा, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

बंद मकान के स्विमिंग, पूल में मिली चौकीदार की लाश! अंदर से बंद था दरवाजा, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर: जनपद में शुक्रवार को मकान के स्विमिंग पूल से एक चौकीदार का शव बरामद हुआ है. इसमें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर स्थित एक बंद मकान में हुई है. मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई है. इसमें पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक एक मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना मिली थी. पड़ोसियों ने यह सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घर में प्रवेश किया. यहां स्विमिंग पूल से चौकीदार का शव बरामद हुआ है. चौकीदार की पहचान 65 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई. रामकिशन के बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि पिता कल शाम ड्यूटी पर आए थे. सुबह पिता की मौत की सूचना मिली. पता चला कि स्विमिंग पूल में उनकी लाश पड़ी है. जब आए तो यहां पिता की लाश मिली. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

इस बारे में एसीपी सिद्धार्थ मिश्रा का कहना है कि 20 फरवरी को सुबह महावीर चौक के पास एक मकान के अंदर स्विमिंग पूल में एक चौकीदार की बॉडी मिली है. इसमें थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा किया गया है. अभी तक ऐसा प्रतीत होता है कि शायद यह एक एक्सीडेंटल मृत्यु है उसके आगे की पुष्टि करने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply