रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
EPF ब्याज को लेकर सबसे बड़ा भ्रम! हर महीने नहीं, इस तरीके से बढ़ती है आपकी PF की रकम​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Horoscope 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

थाने पहुंची महिला, दारोगा ने कहा: तुम बहुत खूबसूरत हो, फिर किया शादी का वादा, और…​

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एक पुलिस के एक इश्कबाज सब इंस्पेक्टर की बेहद ही हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है, जहां दहेज उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता थाना शिकायत करने पहुंची तो दरोगा जी ने कार्रवाई के नाम पर महिला का नंबर ले लिया. फिर जांच के बहाने घर […]

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एक पुलिस के एक इश्कबाज सब इंस्पेक्टर की बेहद ही हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है, जहां दहेज उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता थाना शिकायत करने पहुंची तो दरोगा जी ने कार्रवाई के नाम पर महिला का नंबर ले लिया. फिर जांच के बहाने घर तक पहुंचे और मदद का आश्वासन देकर बातचीत शुरू कर दोस्ती कर ली. इसके बाद पति को भूलकर अपने साथ ब्याह रचाने का आश्वासन देकर एक शहर से दूसरे शहर लेकर घूमे और जमकर फोटो बाजी की. इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए.

दारोगा ने कहा मैं तुम्हारा साथ दूंगा

महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. उसने दारोगा जी से कहा कि मेरा पति मुझे बहुत मारता पीटता है. वो मुझसे प्यार भी नहीं करता है. जिस पर दारोगा ने महिला से कहा तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारा साथ दूंगा. महिला का कहना है कि दारोगा ने पहले सहानुभूति दिखाई. फिर कहा कि उसके कप्तान से अच्छे संबंध हैं और वह पुलिस विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा. इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा भी दिया.

दारोगा ने बेटे की शादी के बहाने ले लिए 8 लाख के गहने
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में दारोगा ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए. बाद में जब उसने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया. महिला ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाया है कि जब दारोगा को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने 12 मई 2026 को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी. दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. महिला का कहना है कि इस घटना के बाद भी आरोपी ने उसकी कोई मदद नहीं की.

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर की शिकायत
वहीं जब महिला गर्भवती हो गई तो दारोगा अपने असली रूप में आ गया. आरोप है कि वर्दी का खौफ दिखाकर कई बार गर्भपात करवा दिया. पीड़िता जब भी पुलिस में शिकायत की बात कहती तो दारोगा वर्दी और महकमा का खौफ दिखा देता था. लेकिन मंगलवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सबूतों के साथ एप्लीकेशन लेकर एसएसपी के सामने पहुंच गई. एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर फौरन ही आरोपी दारोगा नरेश को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को जांच सौंप दी है.

जांच के बहाने दारोगा ने की दोस्ती
दरअसल, थाना बारादरी इलाके की रहने वाली एक नव विवाहिता का दहेज उत्पीड़न के आरोप में अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत लेकर वह थाना बारादरी पहुंची. जहां उसकी थाना बारादरी में तैनात दरोगा नरेश बाबू ने फरियाद सुनी. आरोप है कि इसी बहाने दारोगा नरेश बाबू ने पीड़िता का नंबर ले लिया और जांच की बहाने बाजी में अक्सर पीड़िता के घर जाने लगा. अच्छी मदद का भरोसा देकर आरोप है कि पीड़िता से दोस्ती कर ली और यह दोस्ती धीरेधीरे इस कदर परवान चढ़ी की दरोगा नरेश बाबू ने पीड़िता से कहा कि उसकी अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है क्यों ना दोनों शादी कर ले.

बारबार वर्दी का खौफ दिखाता था दारोगा
आरोप है कि पीड़िता इसके बाद सब इंस्पेक्टर नरेश बाबू के बहकावे में आ गई और अब इश्क मिजाज दरोगा जी पीड़िता को लेकर एक शहर से दूसरे शहर घूमने लगे. फोटोबाजी शुरू हो गई आरोप है शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हुई तो उसका कई बार गर्भपात करवाया. आरोप है कि पीड़िता ने जब अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो उसे खाकी और पुलिस महकमा का खौफ दिखाया गया, जिस वजह से वह सहम गई. कुछ दिन पहले दरोगा का ट्रांसफर बरेली शहर से देहात इलाके के थाना सिरौली में हो गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY