SportsViral

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अनजान है BCCI? मुंबई इंडियंस के कोच ने हिटमैन को लेकर किया बड़ा दावा

Rohit Sharma Fitness: भारतीय टीम अगले महीने यानी की जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए हाल ही में BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान किया था। वनडे सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को टीम में जगह जरूर दी है, लेकिन उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ है। इसका मतलब है कि रोहित को वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। लेकिन इस बीच MI के हेड कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि BCCI को रोहित की फिटनेस के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अनजान है BCCI? मुंबई इंडियंस के कोच ने हिटमैन को लेकर किया बड़ा दावा
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अनजान है BCCI? मुंबई इंडियंस के कोच ने हिटमैन को लेकर किया बड़ा दावा

चोट की वजह से कई मैचों से बाहर रहे थे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में तीन हफ्तों तक मैदान से बाहर रहे थे। इस चोट की वजह से वह कई मैचों में नहीं खेले थे। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके फिटनेस को लेकर चिंता में है। लेकिन अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने दावे के साथ कहा है कि रोहित अभी 100 प्रतिशत फिट हैं। उन्हें अभी फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है।

महेला जयवर्धने ने रोहित की फिटनेस पर क्या कहा?

MI की टीम IPL 2026 में अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से 24 मई को खेलेगी। इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि जयवर्धने ने कहा कि मेरे और हमारी मेडिकल टीम के मुताबिक रोहित 100% फिट हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापसी के बाद पहले मैच में हम थोड़ी सावधानी बरत रहे थे। लेकिन अब उन्हें सिर्फ टीम कॉम्बिनेशन के कारण इम्पैक्ट सब के रूप में उतारा जा रहा है। उन्हें फिटनेस को लेकर अभी कोई दिक्कत नहीं है। रोहित टीम प्लेयर हैं और वह इस बात को पूरी तरह समझते हैं। MI के कोच के इस बयान से साफ हो गया है कि रोहित अब पूरी तरह तैयार हैं और उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।

आईपीएल 2026 में अब तक कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में चोट की वजह से अभी तक सिर्फ 8 मैच ही खेल पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 40.42 की औसत से 283 रन आए हैं। रोहित ने ये सभी रन 160.79 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उनकी टीम मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनका प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। MI ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 4 में जीत मिली है। वह पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ नौंवें नंबर पर है। उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply