HealthViral

रोज इस समय पिएं अनार का जूस, ब्लॉकेज के खतरे को करेगा कम और नसों को रखेगा साफ, डायटीशियन से जानिए दिल के लिए फायदे

अनार एक ऐसा फल है जिसका सेवन हर मौसम में सेहत को फायदा पहुंचाता है, खासतौर पर दिल की सेहत के लिए ये बेहद असरदार होता है। इसमें मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स धमनियों में प्लाक (Fat) को जमने से रोकने में मदद करते है और ब्लॉकेज के खतरे को कम करते हैं। इतना ही नहीं अनार का जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी असरदार साबित होता है। रजिस्टर्ड डायटीशियन लिंडसे डेसोटो ने बताया अनार के जूस का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसका सेवन सही समय पर किया जाए।

रोज इस समय पिएं अनार का जूस, ब्लॉकेज के खतरे को करेगा कम और नसों को रखेगा साफ, डायटीशियन से जानिए दिल के लिए फायदे
रोज इस समय पिएं अनार का जूस, ब्लॉकेज के खतरे को करेगा कम और नसों को रखेगा साफ, डायटीशियन से जानिए दिल के लिए फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक अनार का जूस संतुलित भोजन या हेल्दी स्नैक के साथ पीना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए इसे प्रोटीन, फाइबर या हेल्दी फैट वाले भोजन के साथ लेने से ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट ने बताया एक्सरसाइज या वॉक से लगभग 30 मिनट पहले अनार का जूस या उसका एक्सट्रैक्ट लेने से ब्लड फ्लो और ब्लड वेसल्स की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है।

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये पोषक तत्व धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और दिल के साथ-साथ दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अनार का जूस दिल के लिए क्यों अच्छा माना जाता है।

Khabar Monkey

अनार का जूस दिल के लिए क्यों अच्छा माना जाता है?

अनार का जूस पॉलीफेनॉल्स और एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो लंबे समय में हार्ट हेल्थ को प्रभावित करते हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक, अनार में मौजूद कंपाउंड नाइट्रिक ऑक्साइड की उपलब्धता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा, यह HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और ट्राइग्लिसराइड्स कम करने में भी मददगार हो सकता है। अनार का जूस पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर में सोडियम के असर को कम करके ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

रोज कितना अनार का जूस पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना 120 से 240 ml तक अनार का जूस पीना पर्याप्त और फायदेमंद माना जाता है।  इससे ज्यादा जूस का सेवन शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। अगर चाहें तो जूस की जगह अनार के दाने भी खा सकते हैं, क्योंकि उनमें फाइबर ज्यादा होता है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • अनार का जूस ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
  • ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोग
  • ब्लड थिनर या स्टैटिन दवाएं लेने वाले लोग
  • डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोग इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।

अनार का जूस पीने का सही समय कौन सा है?

अगर आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं और अनार के जूस के पूरे फायदे लेना चाहते हैं तो आप नाश्ते या दोपहर के भोजन के साथ एक गिलास अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। आप अनार के जूस का सेवन स्पार्कलिंग वॉटर में मिलाकर, स्मूदी में थोड़ा सा मिलाकर कर सकते हैं। घर पर ताजे अनार के दानों से जूस तैयार जूस का ही सेवन करें।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी और रजिस्टर्ड डायटीशियन के सुझावों पर आधारित है। अनार का जूस दिल की सेहत और ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक बेहतरीन घरेलू सप्लीमेंट है, लेकिन यह किसी भी तरह से डॉक्टरी इलाज या दवाओं का विकल्प नहीं है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारी से पीड़ित हैं या ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली) व स्टैटिन जैसी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो अनार के जूस को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Leave a Reply