SportsViral

ऑरेंज कैप की रेस में कांटे की टक्कर, क्लासेन ने लगाई बड़ी छलांग, ईशान किशन भी टॉप-5 में पहुंचे

IPL 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और ऑरेंज कैप की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। हैदराबाद में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराकर प्लेऑफ से पहले बड़ा संदेश दे दिया। लेकिन इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा ऑरेंज कैप की रेस को लेकर हो रही है, जहां हेनरिक क्लासेन ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं ईशान किशन भी टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में कांटे की टक्कर, क्लासेन ने लगाई बड़ी छलांग, ईशान किशन भी टॉप-5 में पहुंचे
ऑरेंज कैप की रेस में कांटे की टक्कर, क्लासेन ने लगाई बड़ी छलांग, ईशान किशन भी टॉप-5 में पहुंचे

क्लासेन पहुंचे 600 रन के पार

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन ठोककर आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मिडिल ऑर्डर में उतरे हेनरिक क्लासेन ने भी अपनी विस्फोटक फॉर्म जारी रखी और सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन जड़ दिए। इस पारी के दम पर क्लासेन ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-3 में जगह बना ली। क्लासेन के अब 600 से ज्यादा रन हो गए हैं और अब वह शीर्ष पर पहुंचने से सिर्फ कुछ रन दूर हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस हुई और दिलचस्प

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन 638 रन के साथ अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।क्लासेन ने अपनी 51 रन की पारी के दम पर 14 मैचों में 606 रन पूरे कर लिए और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वहीं वैभव सूर्यवंशी 579 रन के साथ चौथे और ईशान किशन 569 रन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पर्पल कैप की रेस में भी कांटे की टक्कर

गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा 24-24 विकेट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। हालांकि बेहतर इकॉनमी रेट की वजह से पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास है। इसके बाद अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राशिद खान और ईशान मलिंगा के नाम 19-19 विकेट हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी के कारण राशिद खान चौथे और ईशान मलिंगा पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। अब प्लेऑफ से पहले ऑरेंज और पर्पल कैप की यह जंग और भी रोमांचक होती जा रही है, जहां हर मैच के साथ समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply