तेजस्वी प्रकाश और इस समय अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब करण ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें शादी से पहले तेजस्वी को उनके साथ लिव इन में रहने की सलाह मिली थी। अब यह सलाह उन्हें किसने दी थी। चलिए बताते है…

करण ने अंगद बेदी और नेहा धूपिया के साथ पॉडकास्ट में अपने रिलेशन पर बात करते हुए बताया कि ‘तेजस्वी की मम्मी ने उनसे कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। तो करण एक बार फिर से तेजस्वी के लिए सोच लें।’ एक्टर ने कहा कि ‘तेजस्वी के पापा इस रिश्ते से खुश थे।’
–
Khabar Monkey
इस बात में तेजस्वी एक और बात को जोड़ते हुए कहती है कि ‘वह बस यह पक्का करना चाहती थीं कि वह खुश रहे। शादी का फैसला लेने से पहले साथ रहने यानी लिव-इन में रहने की सलाह मेरी मां ने ही दी थी। जहां कई लोग इसके खिलाफ होते हैं, वहीं मेरी मां का मानना है कि पहले साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेना चाहिए।’
बता दें कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे नए शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आ रहे है। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसी शो की एक क्लिप सामने आई थी जिसमें बड़ें से हीरे की अंगूठी के साथ अपने पंजाबी स्टाइल में करण ने तेजस्वी को शादी के लिए किया था।
–
अपने रिलेशन पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा था-हमने काफी कुछ साथ देखा है। जब हम बिग बॉस से बाहर निकले तो कई लोगों ने कह कि यह रिश्ता दो हफ्ते भी नहीं चलेगा। किसी ने कहा मैं फेक हूं, कोई बोला तू फेक है, यह रिश्ता फेक है लेकिन आज हम 4 साल साथ में बिता चुके है।’





