EntertainmentViral

PM मोदी के खिलाफ ध्रुव राठी की पोस्ट देख भड़कीं गुल पनाग, बोलीं- यह सही नहीं लगता

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मोदी सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा पोस्ट किया, जिस पर अभिनेत्री गुल पनाग ने खुलकर नाराजगी जताई है।

PM मोदी के खिलाफ ध्रुव राठी की पोस्ट देख भड़कीं गुल पनाग, बोलीं- यह सही नहीं लगता
PM मोदी के खिलाफ ध्रुव राठी की पोस्ट देख भड़कीं गुल पनाग, बोलीं- यह सही नहीं लगता

दरअसल, ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद से 12 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। एक नेता होने के नाते पारदर्शिता और जवाबदेही की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वे नाकाम रहे हैं। मैं यूरोपीय देशों के पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहूंगा कि वे जहां भी पीएम मोदी को देखें, उनसे सवाल पूछें, ठीक वैसे ही जैसे हेले लिंग ने किया था। उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वे लोगों के सामने जवाब देने पर मजबूर हो जाएं। आप भारत की तरक्की के लिए सेवा कर रहे होंगे।”

ध्रुव राठी के इस बयान पर गुल पनाग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री पसंद या नापसंद हो सकते हैं, सरकार की नीतियों से असहमति भी लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन विदेश की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री और उनके पद का मजाक बनाना सही नहीं माना जा सकता।

Khabar Monkey

गुल ने लिखा, “आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है। यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है।”

पूरा विवाद हाल ही में पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरू हुआ। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेगे लोकेन ने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछने की कोशिश की थी। हालांकि पीएम मोदी बिना जवाब दिए वहां से आगे बढ़ गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसे लेकर समर्थन और आलोचना दोनों देखने को मिली। ध्रुव राठी का पोस्ट भी इसी घटना के बाद सामने आया।

Leave a Reply