चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से दिन में पारा कई जगहों पर 42 डिग्री से लेकर 45 तक जा रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा परेशानी रात के समय होती है, क्योंकि कई बार हवा चलना बंद हो जाती है और उमस बहुत बढ़ जाती है. इस वजह से कई बार पंखा और कूलर चलाने के बावजूद ह्यूमिडिटी बनी रहती है. इससे रात में बार-बार नींद खुलती रहती है. बेचैनी महसूस होती है. हर एक इंसान अपने यहां एसी नहीं लगवा सकता है और इससे बिजली की खपत भी बढ़ती है. ऐसे में जान लें कि किन तरीकों से आप रात में गर्मी से राहत पा सकते हैं.

उमस भरी गर्मी में जब रात को नींद नहीं आती है तो हम बहुत ज्यादा झल्ला जाते हैं. कई बार तो लोग गुस्से में बड़बड़ाने लगते हैं जैसे मानों इससे गर्मी लगना कम हो जाएगी. हालांकि होता उल्टा ही है, जब आप गुस्से में होते हैं तो और ज्यादा गर्मी महसूस होती है. आप शायद सोच भी नहीं सकते हैं कुछ ऐसे आसान से तरीके होते हैं जो आपको राहत दिला सकते हैं.
ब्रीदिंग टेक्नीक आएगी काम
अगर आपको रात में बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो और उमस की वजह से बेचैनी होने लगती है तो ब्रीदिंग टेक्नीक आपके काम आ सकती है. ये एक नेचुरल तरीक है जिससे नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद मिलती है. आप आराम से गहरी सांस खींचें और छोड़ें. इससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है. इससे आपको राहत महसूस होती है. मूड भी बूस्ट होता है, जिससे आप खीझते नहीं हैं.
ठंडा पानी पिएं
जब बहुत ज्यादा गर्मी लगे तो आराम से कुछ घूंट ठंडा पानी पिएं और एक गहरी सांस लें. ये तरीका भी बिल्कुल सिंपल है और आपको वाकई उमस भरे मौसम में राहत दिलाने का बेहतरीन तरीका है.
Getty Images
पल्स पॉइंट को गीला रखें
बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो तो आप पल्स पॉइंट जैसे गर्दन का पिछला हिस्सा, कलाई, कान के पीछे का हिस्सा को गीला कर सकते हैं. इससे आपको तुरंत रिलैक्स महसूस होता है. इसके लिए आप एक छोटा कॉटन का कपड़ा हल्का गीला करके अपने पास रख सकते हैं. इसके अलावा चाहे तो सीधे इन पॉइंट्स पर पानी के छींटे मार सकते हैं. हालांकि इसे बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए. आप सिर्फ कानों को हल्का गीला रखकर भी गर्मी से राहत पा सकते हैं.
Khabar Monkey
गुनगुने पानी से नहाएं
रात में जब हम सोने जाते हैं तो शरीर का मुख्य ताममान खुद ही कम हो जाता है. ये हमारी बॉडी का एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन बहुत ज्यादा गर्मी इस प्रक्रिया में रुकावट डालती है. ऐसे में आप सिर्फ रूम टेम्परेचर को ठंडा करने पर ही नहीं बल्कि खुद को ठंडा रखने की कोशिश करें. इसके लिए आप सोने से पहले ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से शॉवर लें. दरअसल गुनगुने पानी आपको ब्लड सेल्स को खुलता है और त्वचा से गर्मी बाहर निकल जाती है. इससे आपको नहाने के 20 मिनट के अंदर काफी ठंडक महसूस होगी.
कपड़े और बिस्तर का ध्यान
रात को अपने कपड़े और बिस्तर पर ध्यान दें. ऐसे कपड़े पहनें जो बहुत हल्के हो और ब्रीदेबल फैब्रिक हो. कॉटन के वाइट कपड़े सबसे बेस्ट रहते हैं. ध्यान रखें कि रात में हमेशा लूज कपड़े ही पहनकर सोना चाहिए. इसके अलावा मोटा रूई वाला गद्दा हटाकर आप नॉर्मल कॉटन बेडशीट और नारियल के छिलकों से बने मैट्रस ले सकते हैं. ये हवा को पास होने देते हैं, जिससे आपको ठंडक महसूस होती है. आप चाहे तो जेल वाले तकिया ले सकते हैं जो गर्मियों के लिए बेहतरीन चॉइस है.





