शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली देहरादून हाइवे पर फटा कार का टायर, फ्लाइओवर से खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत​

दिल्लीदेहरादून हाईवे पर मेरठ में कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. घटनामेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सकौती फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुई. यहां एक तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे खाई में जा […]

दिल्लीदेहरादून हाईवे पर मेरठ में कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. घटनामेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सकौती फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुई. यहां एक तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे खाई में जा गिरी. कार लगातार पलटे खाते हुए खाई में लगभग 60 मीटर तक घिसटती चली गई. हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. मौके पर वाहन चालकों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाते हुए उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर अपने फोन में लगाया और परिजनों को सूचना दी.

इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जा रही विटारा ब्रेजा कार में सवार चार युवकों की कार अचानक सकौती फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और चारों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने दिल्ली के करावल नगर, शिव विहार फेस1, ई33 निवासी 27 वर्षीय आशुतोष मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा, दिल्ली के जोरीपुर शिव विहार निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र कैलाश चंद शर्मा तथा गाजियाबाद के लालबाग निवासी नितेश शर्मा पुत्र रामू शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वहीं दिल्ली के शिव विहार निवासी 31 वर्षीय मिथुन चौहान पुत्र समय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है.

कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त बताए गए हैं. मृतकों के पास मिले मोबाइल के सिम कार्ड निकालकर पुलिसकर्मियों ने अपने फोन में लगाकर उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी. मृतकों के परिजन मोर्चरी पहुंच रहे हैं. घायल मिथुन का भाई राकेश भी परिजनों के साथ फ्यूचर प्लस अस्पताल पहुंच रहा है. परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY