SportsViral

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-5 में 2 भारतीय का नाम

जब से टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई है उसके बाद से फैंस अक्सर चौकों-छक्कों के रिकॉर्ड की बात करते हैं। आज-कल फैंस वनडे और टेस्ट में भी उस मैच को देखना अधिक पसंद करते हैं, जिसमें ज्यादा चौके-छक्के लगते हों। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेट के खेल में सिंगल और डबल्स के भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसको लेकर अधिक बातें नहीं होती हैं। हम आज आपको बताएंगे कि ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल यानी एक रन दौड़ने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है।

Khabar Monkey

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-5 में 2 भारतीय का नाम
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-5 में 2 भारतीय का नाम

विराट कोहली ने अब तक ODI क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा सिंगल रन

विराट कोहली इस वक्त वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में वह चौके-छक्के लगाने के अलावा विकेट के बीच सिंगल और डबल्स भागने में भी माहिर हैं। विराट के ही नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1 रन दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। जितनी तेजी के साथ इस फॉर्मेट में वह बाउंड्री लगाते हैं, उसी तेजी के साथ वह विकेट के बीच सिंगल और डबल्स भी भागते हैं। यही कारण है कि उन्होंने वनडे में अब तक सबसे ज्यादा बार दौड़कर सिंगल रन लिए हैं।

विराट ने वनडे में सिंगल भागकर कितने रन बनाए हैं?

विराट कोहली ने वनडे में अब तक 6125 रन सिंगल के जरिए लिए हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम है, उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5503 रन सिंगल के जरिए लिए हैं। वहीं श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 4789 रन सिंगल्स के जरिए बनाए थे। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सबसे ज्यादा सिंगल रन लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं, उन्होंने अपने करियर में 4470 रन सिंगल के जरिए बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने वनडे में 3916 रन सिंगल्स के जरिए बनाए हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल रन लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत): 6125 रन
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका): 5503 रन
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 4789 रन
  • एमएस धोनी (भारत): 4470 रन
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 3912 रन

ODI क्रिकेट में विराट के आंकड़े?

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। विराट का अगला फोकस इस वक्त अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है। विराट कोहली उस वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, अभी तक ये पक्का नहीं है, लेकिन ये जरूर है कि उनके फैंस चाहेंगे कि वह इस टूर्नामेंट में जरूर खेलें। विराट ने अब तक वनडे क्रिकेट में 311 मैचों में 58 से अधिक की औसत से 14797 रन बनाए हैं। वो सबसे तेज 14000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply