SportsViral

क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा जिसका टूटना है असंभव, इन 2 गेंदबाजों के नाम है डबल हैट्रिक लेने का कारनामा

किसी भी खेल में कुछ ऐसे रिकॉर्ड होते हैं जिनको लेकर पहले किसी ने बनने की कल्पना भी नहीं की होती है तो वहीं उनके बन जाने पर उनका टूटना भी लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट में भी देखने को मिलता है जहां अब तक कई अनगिनत रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को मिले हैं लेकिन कुछ ऐसे कीर्तिमान हैं जिनके बनने के बाद अब इनको तोड़ पाना किसी के भी लिए आसान काम नहीं है। ऐसा है एक यूनिक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों के नाम पर है, जिन्होंने क्लब क्रिकेट के एक मैच में डबल हैट्रिक लेने का कारनामा किया है यानी 6 गेंदों में छह लगातार विकेट जो अब तक प्रोफेशनल या इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी प्लेयर उसकी बराबरी करने में कामयाब नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया के इन क्लब क्रिकेट प्लेयर्स का नाम एलेड कैरी और गैरेथ मोर्गन है।

क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा जिसका टूटना है असंभव, इन 2 गेंदबाजों के नाम है डबल हैट्रिक लेने का कारनामा
क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा जिसका टूटना है असंभव, इन 2 गेंदबाजों के नाम है डबल हैट्रिक लेने का कारनामा

एलेड कैरी के नाम है पहली बार डबल हैट्रिक लेने का कारनामा

क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ओवर में छह विकेट यानी डबल हैट्रिक लेने का कारनामा साल 2017 में एलेड कैरी ने किया था। विक्टोरिया में खेले जा रहे क्लब क्रिकेट मैच में एलेड कैरी गोल्डन प्वाइंट क्रिकेट क्लब की तरह से खेल रहे थे। इस मैच में विरोधी टीम 8 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना चुकी थी और उनकी स्थिति काफी बेहतर दिख रही थी। 9वें ओवर में इस मुकाबले में अपना पहला ओवर फेंकने आए एलेड कैरी ने सिर्फ 6 गेंदों में मैच की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी।

एलेड कैरी ने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर ओपनिंग बल्लेबाज को स्लिप में कैच आउट कराने के साथ उसे पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद दूसरा विकेट कैरी ने बल्लेबाज को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराने का साथ हासिल किया। तीसरी गेंद पर एलेड कैरी ने एलबीडब्ल्यू के रूप में लेने के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की। अब यहां से अगली तीन गेंदों को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा था कैरी कुछ ऐसा करने वाले हैं जो अब तक क्रिकेट मैदान पर कभी देखने को नहीं मिला। एलेड कैरी ने अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन बल्लेबाजों को बल्लेबाजों को बोल्ड करने के साथ ओवर में ना सिर्फ डबल हैट्रिक पूरी बल्कि क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज भी बन गए जो 6 गेंदों में छह लगातार विकेट लेने का कारनामा करने में कामयाब हुए।

मोर्गन ने साल 2023 में की कैरी के रिकॉर्ड की बराबरी

6 गेंदों में छह विकेट लेने का कारनामा एलेड कैरी ने साल 2017 में किया था, जिसके 6 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के ही गैरेथ मोर्गन ने इस रिकॉर्ड की बराबरी तो की लेकिन तोड़ पाने में कामयाब नहीं हो सके। गैरेथ मोर्गन ने मदजिराबा नेरंग क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मैच को रुख अपनी 6 गेंदों से ऐसा पलटा जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। गैरेथ मोर्गन की टीम की हार इस मैच में लगभग पक्की दिख रही थी, जिसमें आखिरी 6 गेंदों में उन्हें जीत के लिए सिर्फ चार रनों की दरकार थी।

गैरेथ मोर्गन ने इस ओवर की अपनी पहली चार गेंदों में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को कैच आउट कराते हुए हासिल किया और पूरे मुकाबले का रुख पूरी तरह से पलटकर रख दिया। इसके बाद ओवर की बची दो गेंदों में मोर्गन ने विरोध टीम के बल्लेबाजों के विकेट बोल्ड करते हुए इस जहां डबल हैट्रिक लेने का कारनामा पूरा किया तो वहीं चार रनों से इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने में भी कामयाब रहे।

Khabar Monkey

अब तक प्रोफेशनल क्रिकेट में नहीं कर सका कोई गेंदबाज इसकी बराबरी

गैरेथ मोर्गन और एलेड कैरी का डबल हैट्रिक लेने के कारनामे को अब तक कोई भी गेंदबाज प्रोफेशनल क्रिकेट में इसकी बराबरी करने में कामयाब नहीं हो सका है। हालांकि कुछ गेंदबाज इसके करीब तो पहुंचे लेकिन ऐसा कर नहीं सके। इसमें साल 2011 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर जिन्होंने ओटागो की तरफ से खेलते हुए एक ओवर में पांच विकेट हासिल किए थे। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इलेवन की तरफ से साल 2013 में खेले रहे अल अमीन हुसैन और साल 2019 में कर्नाटक की तरफ से खेल रहे अभिमन्यू मिथुन का नाम शामिल है जिसमें ये दोनों ही गेंदबाज भी एक ओवर में लगातार 5 विकेट तो हासिल करने में कामयाब हुए लेकिन छह गेंदों में 6 विकेट यानी डबल हैट्रिक लेने का कारनामा नहीं कर सके।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply