HealthViral

काली और चिपचिपी हो गई है चिमनी, नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये एक नुस्खा

गैस की आंच, तेल और मसालों से धुआं, भाप और तेल छोटे-छोटे कण निकलते हैं। जब तड़का लगाते हैं, फ्राई करते हैं या मसाले भूनते हैं तब ये धीरे-धीरे चिमनी की सतह, फिल्टर और अंदरूनी हिस्सों पर जमाने लगते हैं। चिमनी का काम इन धुएं और तेल वाले कणों को खींचकर बाहर निकालना होता है, इसलिए सबसे ज्यादा गंदगी उसी पर जमा होती है। समय के साथ यह तेल धूल और धुएं के साथ मिलकर चिपचिपी काली परत बना देता है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है।

काली और चिपचिपी हो गई है चिमनी, नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये एक नुस्खा
काली और चिपचिपी हो गई है चिमनी, नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये एक नुस्खा

चिमनी की मदद से किचन में गर्मी भी कम महसूस होती है और खाना बनाते समय घुटन नहीं होती। अगर नियमित रूप से चिमनी की सफाई न की जाए, तो फिल्टर जाम होने लगते हैं और चिमनी की सक्शन पावर भी कम हो सकती है। खासकर ज्यादा तला-भुना खाना बनाने वाले घरों में यह चिकनाई जल्दी जमती है। चिमनी को साफ करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन एक ऐसा घरेलू तरीका है जिसकी मदद से आप चिमनी को फिर से नए जैसे चमका सकते हैं। आइए जानते हैं:

बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू और गुनगुना पानी
अगर चिमनी पर लंबे समय से तेल, धुआं और धूल की परत जम गई है, जिससे वह काली और बेहद चिपचिपी दिखाई देने लगी है, तो बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका और गुनगुना पानी का यह घरेलू नुस्खा काफी असरदार साबित हो सकता है। यह तरीका बिना ज्यादा मेहनत के जमी हुई ग्रीस को ढीला करके चिमनी को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

जरूरत के सामान
2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
2 बड़े चम्मच सफेद सिरका
1 नींबू का रस
थोड़ा गर्म पानी
एक स्क्रबर या पुराना टूथब्रश
सूखा और गीला कपड़ा

क्लीनिंग पेस्ट तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें सफेद सिरका मिलाएं। सिरका डालते ही इसमें झाग बनने लगेगा, जो चिमनी पर जमी चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है। इसके बाद इसमें नींबू का रस और थोड़ा गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड काले दाग हटाने और बदबू को कम करने में मदद करता है, जबकि बेकिंग सोडा जिद्दी दाग व ग्रीस को साफ करने का काम करता है।

Khabar Monkey

चिमनी पर पेस्ट लगाने का सही तरीका
तैयार पेस्ट को चिमनी की बाहरी सतह, फिल्टर और उन जगहों पर लगाएं जहां ज्यादा चिकनाई जमा हो गई है। इसे लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इतनी देर में जमा हुआ तेल और धुआं नरम पड़ जाते हैं।

इसके बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। इससे धीरे-धीरे जमी हुई काली परत निकलने लगेगी। जब यह पूरी तरह साफ हो जाए तो गीले कपड़े से पूरी चिमनी को साफ करें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे चिमनी पर पानी के निशान नहीं पड़ेंगे और चमक बनी रहेगी।

फिल्टर ज्यादा गंदा हो गया है तो उसे निकालकर गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। पानी में थोड़ा सिरका और बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं। इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ कर दें। इससे फिल्टर में फंसी चिकनाई आसानी से निकल सकती है।

बरतें ये सावधानियां
चिमनी साफ करते वक्त सबसे पहले पावर सप्लाई बंद कर दें। सफाई के दौरान इलेक्ट्रिक हिस्सों पर सीधे पानी का इस्तेमाल न करें। वहीं, बहुत ज्यादा हार्ड स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे चिमनी की फिनिश खराब हो सकती है।

Leave a Reply