शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमी को छुड़ाने के लिए परिजनों से भिड़ी युवती, बीच बाजार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा​

अलवर. अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन दिन पहले जयपुर से अपने प्रेमी के साथ लापता हुई एक युवती को उसके परिजनों ने खेड़ली में खड़ी कार में ढूंढ निकाला. युवती के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था. परिजनों ने युवक को जबरन […]

अलवर. अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब तीन दिन पहले जयपुर से अपने प्रेमी के साथ लापता हुई एक युवती को उसके परिजनों ने खेड़ली में खड़ी कार में ढूंढ निकाला. युवती के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था. परिजनों ने युवक को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की तो युवती बीच में आ गई और प्रेमी को बचाने के लिए उससे लिपट गई. देखते ही देखते बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले गई. बाद में गुमशुदगी के मामले में प्रेमी युगल को जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, जयपुर निवासी युवती का भरतपुर जिले के भुसावर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों तीन दिन पहले बिना परिजनों को बताए घर से निकल गए थे. युवती के लापता होने पर परिजनों ने जयपुर के खो नागोरियान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस भी दोनों की तलाश में जुटी हुई थी.

बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल खेड़ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर2 के पास पहुंचे थे. इसी दौरान किसी परिचित व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी. सूचना मिलते ही परिजन कार लेकर खेड़ली पहुंच गए और दोनों की तलाश शुरू कर दी.

कार पहचानते ही मचा हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने दूर से ही अपने पिता की कार पहचान ली. इसी दौरान दोनों पक्षों की गाड़ियों में हल्की टक्कर भी हो गई. परिजन कार से उतरकर युवक को पकड़ने लगे, लेकिन युवती बीच में आ गई और अपने प्रेमी को बचाने लगी. उसने युवक को कसकर पकड़ लिया और परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. इस दौरान बाजार में काफी देर तक हंगामा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

युवती बोली हम दोनों बालिग और सजातीय हैं
हंगामे के दौरान युवती ने साफ कहा कि वह और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं तथा एक ही समाज से हैं. उसने आरोप लगाया कि परिजन दोनों को जबरन अलग करना चाहते हैं. युवती लगातार अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहती रही, जबकि परिजन उसे अपने साथ ले जाने पर अड़े रहे.

पुलिस ने संभाला मामला
सूचना मिलने पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर प्रेमी युगल को थाने ले गई. बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि युवती की गुमशुदगी का मामला वहीं दर्ज है. अब जयपुर पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस का कहना है कि जांच और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY