SportsViral

वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला 2026 के लगभग हर मैच में चल रहा है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्होंने इस सीजन के 62वें मैच में 46 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया जबकि उन्होंने ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली।

वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

वैभव ने तोड़ दिया गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और अब वो इस लीग के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ट्रेविस हेड के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। वैभव ने इस सीजन में अब तक पावरप्ले में कुल 401 रन बनाए हैं जबिक ट्रेविस हेड ने साल 2024 में पावरप्ले के दौरान कुल 401 रन ही बनाए थे। वैभव ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा जिन्होंने साल 2009 में इस लीग में पावरप्ले के दौरान 2009 रन बनाए थे। एडम अब चौथे नंबर पर चले गए।

में एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में पावरप्ले के दौरान यानी एक से छह ओवर के बीच 467 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 402 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर जोस बटलर 374 रन के साथ मौजूद हैं जबकि विराट कोहली 373 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। कोहली ने ये कमाल साल 2024 में किया था। वैसे वैभव के पास वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगले दो मैचों में अगर वो पावरप्ले के दौरान 67 रन बना लेते हैं तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे।

के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

Khabar Monkey

◎ 467 रन : डेविड वॉर्नर (2016)
◎ 402 रन : साई सुदर्शन (2025)
◉ 401 रन : वैभव सूर्यवंशी (2026)
◎ 401 रन : ट्रैविस हेड (2024)
◎ 382 रन : एडम गिलक्रिस्ट (2009)
◎ 374 रन : जोस बटलर (2022)
◎ 373 रन : विराट कोहली (2024)

विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं। 

Leave a Reply