गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत-मॉरीशस के बीच बड़ी Fuel डील! पेट्रोल-डीजल-ATF सप्लाई करेगा देश​ | श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​ | तीखा खाना सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, सेहत पर भी डाल सकता है बुरा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री​

Bhandara Bike Theft: लाखनी पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी स्मार्ट कार्ड तैयार कर उन्हें बेचने का धंधा करता था। पुलिस इस मामले में उसके अन्य […]

भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री​

Bhandara Bike Theft: लाखनी पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी स्मार्ट कार्ड तैयार कर उन्हें बेचने का धंधा करता था। पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री​
भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री​

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को पोहरा निवासी प्रकाश रूपचंद कांबले अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस से शंकरपट देखने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल से गायब मिली। उन्होंने लाखनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लाखनी पुलिस थाने में हाल ही में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

फर्जी RC स्मार्ट कार्ड बनाकर बेचता था आरोपी

पुलिस ने मंगलवारी पेठ, उमरेड, जिला नागपुर निवासी विक्की वसंता रामटेके को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। पुलिस टीम के उमरेड पहुंचने से पहले ही आरोपी को पुलिस की भनक लग गई। उसने 1 जुलाई को चोरी की गई मोटरसाइकिल लाखनी स्थित मोसीन बिरयानी सेंटर के पास छोड़ दी। – पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। चोरी की मोटरसाइकिल और उसका फर्जी आरसी बरामद कर लिया गया।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये, सहायक फौजदार सुरेश आत्राम तथा लाखनी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। जांच पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये कर रहे हैं।

आरोपी ने नागपुर, मौदा व रामटेक सहित कई क्षेत्रों से चुराई थी मोटरसाइकिलें

गहन पूछताछ में आरोपी ने लाखनी, पालांदुर, साकोली, मौदा, उमरेड, नागपुर और रामटेक क्षेत्रों से करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चौरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी कार्ड तैयार कर उन्हें बेचता था, ताकि खरीदारों को वाहन चोरी का होने का संदेह न हो।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY