शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली, UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज MP, राजस्थान समेत इन राज्यों का मौसम​ | सुपौल में हैवानियत… 7 साल की बच्ची को सरेआम कुदाल से काट डाला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका​ | कुछ भी बोले रहे CM योगी…हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Moringa Powder: ब्यूटी केयर के लिए क्यों है खास? जानिए स्किन और बालों पर मोरिंगा पाउडर के इस्तेमाल के 8 तरीके​

Benefits Of Moringa Powder For Skin And Hair: मोरिंगा के पत्तों से लेकर उसके फूलफल सभी बेहद फायदेमंद है। इनमें विटामिन A, C और E, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। मोरिंगा पाउडर त्वचा को अंदर से पोषण देता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और […]

Benefits Of Moringa Powder For Skin And Hair: मोरिंगा के पत्तों से लेकर उसके फूलफल सभी बेहद फायदेमंद है। इनमें विटामिन A, C और E, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। मोरिंगा पाउडर त्वचा को अंदर से पोषण देता है और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण इसे मुंहासे, पिगमेंटेशन और उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को कम करते हैं। दूसरी ओऱ, इसकी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखते हैं।

बालों के लिए भी मोरिंगा पाउडर उतना ही फायदेमंद है। यह बालों की जड़ों को मज़बूत करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और जिंक और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व देते हैं, जिससे डैंड्रफ, रूखापन और बालों का टूटना कम होता है और बाल चमकदार, घने और मज़बूत बनते हैं।

स्किन के लिए

  • मोरिंगा फेसपैक

ग्लोइंग स्किन के लिए मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच दही और शहद की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।1520 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह बेजान त्वचा को चमकदार बनाता है और खोई हुई चमक वापस लाता है।

  • मोरिंगा एंटीएक्ने मास्क

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 छोटा चम्मच नीम पाउडर, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे मुंहासे वाली जगहों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और चेहरे से एक्सेस तेल को कम करता है।

  • मोरिंगा स्क्रब

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ओटमील, 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। गोलगोल घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। पानी से धो लें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और रोमछिद्रों को खोलता है।

मोरिंगा पाउडर

  • मोरिंगा एंटीएजिंग मास्क

1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 23 बूंद विटामिन E ऑयल मिलाएं। इसे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें। यह फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

बालों के लिए

  • बालों की ग्रोथ के लिए मोरिंगा हेयर मास्क

2 बड़े चम्मच मोरिंगा पाउडर + 3 बड़े चम्मच दही + 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। धोने से पहले 3040 मिनट तक लगा रहने दें। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और स्कैल्प को पोषण देता है।

मोरिंगा पाउडर

  • मोरिंगा एंटीडैंड्रफ पैक

1 बड़ा चम्मच मोरिंगा पाउडर + 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस + 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। 2025 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें। यह डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करता है।

  • मोरिंगा हेयर रिंस

2 कप पानी में 2 चम्मच उबालें, छान लें और ठंडा होने दें। शैम्पू करने के बाद बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे बालों में चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं।

  • मोरिंगा ऑयल से मसाज

1 चम्मच मोरिंगा पाउडर और 3 बड़े चम्मच गुनगुना नारियल या मिलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें, फिर छान लें और इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों का झड़ना कम होता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY