Cannes 2026: इस वक्त कान्स फिल्म फेस्टिवल चर्चा में हैं। मगर दो दशकों से इसकी शोभा बढ़ा रहीं भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अब तक रेड कार्पेट पर नजर नहीं आई हैं। इसके साथ ही कान्स के पोस्टर पर भी उनकी तस्वीर नहीं दिखी, जिसके कारण उनके फैंस सवाल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के दौरान शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स में डेब्यू किया था। तब से वह इस प्रतिष्ठित ग्लोबल इवेंट में भारत का सबसे आकर्षक चेहरा बन गई हैं।
लंबे समय से लोरियल पैरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर रहीं ऐश्वर्या हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आती हैं। लेकिन इस बार मजब L’Oréal ने ले मार्टिनेज होटलमें अपने एंबेसडर्स के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए, तब ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश कर दिया।
कान्स के पोस्टर्स में आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिरेन, जेन फोंडा और हेइडी क्लम शामिल थीं। जहां कुछ फैंस आलिया भट्ट को देखकर खुश हुए, वहीं ऐश्वर्या की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए।
एक यूजर ने कमेंट किया, “ऐश्वर्या कहां हैं?” वहीं दूसरे ने लिखा, “ऐश्वर्या राय हमेशा हमारी कान्स क्वीन रहेंगी।” एक अन्य फैन ने लिखा, “मैं इस ब्रांड को सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से जानता हूं, उनका चेहरा कहां है?” वहीं एक और यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा, “ऐश्वर्या के बिना? क्या आप सीरियस हैं? ब्रांड ने उन्हें सालों तक इस्तेमाल किया और अब छोड़ दिया।”
जब एक फैन ने लिखा कि हम सिर्फ को ही देखना चाहते हैं। उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता है, उन्हें और सेलिब्रेट कीजिए तो इस पर ब्रांड ने जवाब दिया, “साल दर साल, कान्स के बाद कान्स, उन्होंने कभी मिस नहीं किया।” इस जवाब से उन्होंने हिंट दिया कि ऐश्वर्या जल्द रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। लेकिन एक यूजर ने इसपर भी सवाल किया, “तो फिर उनका पोस्टर कहां है?”
Khabar Monkey
बता दें कि ऐश्वर्या राय हमेशा ही अपने शानदार रेड कार्पेट लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। साल दर साल उन्होंने कान्स में फैशन स्टेटमेंट से दुनियाभर का ध्यान खींचा है। इसी वजह से उन्हें ग्लोबल फैशन आइकन भी माना जाता है।





