एशिया में नंबर एक और विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के ट्रैप निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को इस वर्ष के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की संभावित शॉटगन टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह तब है जब वह देश के शीर्ष ट्रैप निशानेबाजों में से एक हैं और उन्होंने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप और घरेलू चयन ट्रायल के दौरान जोरावर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल्स की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद उनके लिए इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना अनिवार्य था। राष्ट्रीय ट्रायल्स में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्हें एशियाई खेलों के लिए संभावित टीम में जगह नहीं मिली है। वह एक महीने पहले तक विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे।
जोरावर ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने तर्क दिया है कि पिछले छह महीनों में भारतीय ट्रैप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया है। एनआरएआई ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वह डेढ़ साल पहले लागू की गई चयन नीति का सख्ती से पालन करेगा।
NRAI महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि पुरुषों की संभावित ट्रैप टीम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस टीम में कीनान चेनाई, अहवर रिजवी और शपथ भारद्वाज शामिल हैं। ये सभी 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।
47 वर्षीय जोरावर पिछले साल अक्टूबर में एथेंस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज बने थे। उन्होंने विश्व कप फाइनल्स में भी पदक दौर तक जगह बनाई, लेकिन आखिर में सातवें स्थान पर रहे।
जोरावर के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने लिखा, एनआरएआई को टीम के चयन पर फिर से विचार करना चाहिए, लेकिन उनका फैसला जो भी होगा उसे मुझे स्वीकार करना होगा। मैं अभी एशिया का नंबर एक और विश्व में छठे नंबर का निशानेबाज हूं। इसे ध्यान में रखते हुए महासंघ को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। मैंने इस महीने कजाकिस्तान में हुए विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था।
Khabar Monkey
पवन सिंह ने हालांकि ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यह लगभग 99 प्रतिशत तय है कि यही टीम एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी। चयन नीति का ऐलान एक साल पहले हो गया था और अगर अब हम टीम में नाम बदलने लगे तो निशानेबाजी और बाकी खेलों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।
इस प्रकार है एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम
- पुरुष ट्रैप: कीनान चेनाई, अहवर रिजवी, ।
- महिला ट्रैप: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत।
- पुरुष स्कीट: अनंतजीत सिंह नरूका, भावतेग गिल, मैराज खान।
- महिला स्कीट: परिनाज धालीवाल, रेइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान।
- ट्रैप मिक्स्ड टीम: कीनान चेनाई और नीरू।
- स्कीट मिक्स्ड टीम: अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल ।
किदांबी ने 5 साल बाद लिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला, Thailand Open में सिंधु का भी विजयी आगाज
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने थाईलैंड ओपन में जीत के साथ शुरुआत की है। उन्होंने सिंगापुर के लो कीन यू को हराते हुए पांच साल पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार का बदला लिया।





