Amul Milk Price Hike : महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध के सभी वैरिएंट्स पर 2 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. नई कीमतें गुरुवार से पूरे देश में लागू होंगी. कंपनी के मुताबिक, पशु चारे, पैकेजिंग और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. महंगाई के दौर में इस बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ सकता है.

इन अमूल दूध वैरिएंट्स के बढ़ेंगे दाम:
अमूल गोल्ड
अमूल ताजा
अमूल गाय का दूध
अमूल भैंस का दूध
अमूल स्लिम एंड ट्रिम
Khabar Monkey
अमूल स्टैंडर्ड दूध
अमूल टी-स्पेशल
अमूल की ओर से कहा गया है कि बढ़ी हुई कीमतें 14 मई से लागू कर दी जाएंगी.
दूध के किस पैकेट की कितनी कीमत बढ़ी
वैरिएंट पैकेट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
ताजा 500 मिली ₹28 ₹29 ₹1
ताजा 1 लीटर ₹55 ₹57 ₹2
गाय का दूध 500 मिली ₹29 ₹30 ₹1
शक्ति 1 लीटर ₹31 ₹32 ₹1
टी स्पेशल 500 मिली ₹63 ₹66 ₹3
गोल्ड 500 मिली ₹34 ₹35 ₹1
गोल्ड 1 लीटर ₹68 ₹70 ₹2
भैंस का दूध 500 मिली ₹37 ₹39 ₹2





