गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक हो जाएगा पूरा, 2027 में म्यूजियम भी तैयार, बोले नृपेंद्र मिश्रा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 9 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​ | UP में 9 IPS का ट्रांसफर, संभल SP केके बिश्नोई बने बिजनौर के नए कप्तान; देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई​

Bhandara Cattle Smuggling: गोवंशीय पशुओं की अवैध ढुलाई और तस्करी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले सम्राट गैंग पर भंडारा पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैंग सरगना सम्राट गोरेगांव निवासी कांतिलाल येवले 33 तथा उसका साथी शिवणीबोंडकी, तहसील रामटेक निवासी हर्षल योगेश श्रवणकर […]

Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई​

Bhandara Cattle Smuggling: गोवंशीय पशुओं की अवैध ढुलाई और तस्करी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले सम्राट गैंग पर भंडारा पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैंग सरगना सम्राट गोरेगांव निवासी कांतिलाल येवले 33 तथा उसका साथी शिवणीबोंडकी, तहसील रामटेक निवासी हर्षल योगेश श्रवणकर को आरोपी है। पुलिस की इस कार्रवाई से गोवंश तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई​
Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई​

पुलिस के अनुसार 21 जून को लाखनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क अर्जुनीसाकोली राष्ट्रीय राजमार्ग से गोवंशीय पशुओं को कत्ल के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर महिंद्रा पिकअप वाहन क्र.एमएच40/डीसी1395 को रोका। इस दौरान गैंग सरगना सम्राट येवले वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 14 गोवंशीय पशु अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे हुए मिले, जिनमें से एक पशु मृत पाया गया।

गोवंश तस्करी गिरोह पर मकोका लागू

इस मामले में लाखनी थाने में पशु क्रूरता और तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।आरोपी पर पहले से 9 गंभीर मामले दर्जपुलिस जांच में सामने आया कि सम्राट येवले के खिलाफ 2018 से भंडारा, गोंदिया और नागपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन उसके आपराधिक व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

9 मामलों का आरोपी पुलिस के निशाने पर

उल्टे उसने नए सदस्यों को जोड़कर संगठित गैंग तैयार कर लिया। विशेष महानिरीक्षक ने दी मंजूरीगैंग की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन ने मकोका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। लाखनी के पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने प्रस्ताव तैयार कर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक को भेजा था। विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील ने 3 जुलाई को इस गैंग पर मकोका की धाराएं लगाने की मंजूरी दे दी।

गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़, लाखनी के पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये तथा स्थानीय अपराध शाखा औरकी संयुक्त टीम ने की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में सक्रिय गोवंश तस्करी गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY