बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है। मंगलवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट के आखिरी दिन बांग्लादेशी टीम ने बेहतरीन जीत दर्ज की। नाहिद राणा ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। इस मैच के बाद में भी कुछ बदलाव हुए। भारतीय टीम की पोजिशन फिलहाल नहीं बदली लेकिन आगे भारत के लिए खतरा बढ़ गया है।

इस मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने कप्तान नजमुल हुसैन शंतो के शतक की बदौलत 413 रन बनाए। जवाब में अजान अवैस के शतक की बदौलत पाकिस्तान की टीम 386 रन पर सिमट गई। 27 रन की लीड मिलने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 240 रन बनाकर पारी घोषित की और पाकिस्तान को 268 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य के सामने 163 रन पर ढेर हो गई।
बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान को टेस्ट मैच हराया है। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शंतो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज और टीम के हीरो रहे। दोनों ने मैच में 6-6 विकेट झटके। अब पाकिस्तानी टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
भारत के लिए क्यों बढ़ा खतरा
पाकिस्तान का यह इस सत्र में तीसरा मुकाबला था और अक्टूबर 2025 से मई 2026 तक यह उसकी लगातार दूसरी हार है। जबकि बांग्लादेश ने भी अपना तीसरा मैच खेला और एक ड्रॉ व एक हार के बाद पहली जीत दर्ज की। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिल्हट में खेला जाएगा। अगर मेजबान बांग्लादेश ने वह मैच भी जीता तो अंकतालिका में लंबी छलांग लगा सकती है।
अगर बांग्लादेश ने दूसरा मैच भी जीता तो वह भारत से ऊपर में जा सकता है। भारतीय टीम अभी मौजूदा अंकतालिका में छठे स्थान पर है। भारत अपना अगला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेलेगा। यह सीरीज का एकमात्र टेस्ट होगा। उसके बाद टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। बांग्लादेश की टीम तालिका में 8वें स्थान पर है।
WTC 2025-27 की ताजा अंकतालिका
फाइनल में पहुंचे (टॉप 2)
दौड़ में (3–5)
भारत — बाहर
IPL के बाद अब होगा ETPL, राहुल द्रविड़ बने टीम के मालिक और अश्विन को मिली कप्तानी
आईपीएल के बीच एक नई टी20 प्रीमियर लीग का बिगुल बज चुका है। भारतीय दिग्गज और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अब इस लीग में एक टीम के मालिक बन गए हैं। वहीं उनकी टीम की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन करेंगे।





