गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
F&O ट्रेडिंग में ₹91,685 करोड़ स्वाहा! SEBI के कड़े नियमों के बाद भी 88% रिटेल निवेशकों को हुआ भारी घाटा​ | Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI​ | ‘सपा मुखिया का ‘सरेंडर कार्ड’ या ‘परिवारवाद’ का वर्जन 2.0′, BJP प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर निशाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महिला सांसद के घर पर मिली सोने की ब्रा-पैंटी, 490 करोड़ कैश-देखकर घूमा सिर​

इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। कई नेताओं के यहां से अकूत संपत्ति मिल रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला सांसद हिंद अलअब्बासी की हो रही है। उनके यहां से 490 करोड़ कैश, 27 किलो सोना और तो और सोने की बनी […]

इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। कई नेताओं के यहां से अकूत संपत्ति मिल रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला सांसद हिंद अलअब्बासी की हो रही है। उनके यहां से 490 करोड़ कैश, 27 किलो सोना और तो और सोने की बनी ब्रापेंटी मिली है।

इस जानकारी के बाहर आने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अभी इस खबर की इराक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सोने के लिंगरी सेट की तस्वीरें वायरल जरूर हो रही है।

छापों में करोड़ों की नकदी और सोना मिलने का दावा
रिपोर्ट्स के अनुसार महिला सांसद हिंद अलअब्बासी के आवास से करीब 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद और 27 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। सोशल मीडिया पर नकदी के ढेर और सोने की ईंटों की तस्वीरें और सोने की ब्रापेंटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

अन्य सांसदों पर भी हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार विरोधी अभियान केवल एक सांसद तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद आलिया नासिफ के घर से भी करीब 20 अरब इराकी दीनार और सोना बरामद किया गया। आलिया नासिफ और उनके बेटे को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में गोल्ड अंडरगारमेंट्स का दावा इन्हीं से जोड़कर किया गया है।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही है। सरकार का कहना है कि ष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई संवेदनशील इलाकों में भी छापेमारी की है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY