इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार (8 मई) को केएल राहुल 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 पूरे किए और इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में तीन फ्रेंचाइजियों के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए 2548 रन बनाए हैं। के लिए 1410 रन बनाए। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 से ज्यादा रन हो गए। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे किए उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा। डुमिनी और पंत ने 35-35 पारियों में 1000 रन पूरे किए। राहुल ने सिर्फ 23 पारियों में उपलब्धि हासिल कर ली।
सामने आई चिन्नास्वामी से IPL फाइनल की मेजबानी छिनने की वजह
केएससीए स्टेडियम क्षमता के 15 प्रतिशत तक मानार्थ टिकट पाने का हकदार है। हालांकि, केएससीए ने अतिरिक्त 10,057 टिकटों की मांग की थी। इनमें से लगभग 900 पास केवल राज्य विधानसभा के सदस्यों की मांग पूरी करने के लिए आवश्यक थे। ।




