SportsViral

केएल राहुल ने IPL में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, टूटना लगभग नामुमकिन; बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में अब तक मैदान पर एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को मिले हैं, लेकिन आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे केएल राहुल ने एक ऐसा कारनामा किया है जिसको तोड़ना लगभग असंभव है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 मई को अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला खेलने उतरी तो उसमें केएल राहुल के बल्ले से 14 गेंदों में सिर्फ 23 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन उन्होंने अपनी इस छोटी पारी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो इस टी20 लीग में कोई दूसरा खिलाड़ी अब तक करने में कामयाब नहीं हो सका।

केएल राहुल ने IPL में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, टूटना लगभग नामुमकिन; बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
केएल राहुल ने IPL में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, टूटना लगभग नामुमकिन; बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

राहुल तीन अलग-अलग टीमों से 1000 रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी

केएल राहुल अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल 5 टीमों से खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा समय पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ गुजारा है। राहुल ने इन तीनों टीमों की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 1000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के लिए जब राहुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की तो वह आईपीएल में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो तीन अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए 1000 प्लस रन बनाए हैं। राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से कुल 55 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 56.62 के औसत से कुल 2548 रन बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से राहुल ने 38 मैचों में खेलते हुए 41.47 के औसत से कुल 1410 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अब तक राहुल ने 24 मैच खेले हैं और उसमें वह 50 से अधिक औसत के साथ 1007 रन बना चुके हैं। वहीं राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में ये कारनामा किया है। पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत और जेपी ड्यूमिनी के नाम संयुक्त रूप से था जिन्होंने 35 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

आईपीएल में इस मामले में राहुल बने सिर्फ 7वें खिलाड़ी

केकेआर के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने अपनी 23 रनों की पारी में कुल चार चौके भी जड़े थे, जिसके साथ ही वह अपने आईपीएल करियर में 500 चौके पूरे करने में भी कामयाब हो गए। राहुल ये उपलब्धि हासिल करने वाले आईपीएल इतिहास में अभी तक के सिर्फ 7वें खिलाड़ी हैं, जिसमें छठे भारतीय हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं जिन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 813 चौके लगाए हैं।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply