बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसका पहला मुकाबला 8 मई से ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान बांग्लादेश की स्थिति काफी मजबूत दिख रही थी, जिसमें उन्होंने 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना लिए थे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए थे, इसके बाद मोमीनुल हक और नजमुल हुसैन शांतों ने तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम की स्थिति को मजबूत करने का काम किया। शांतो पहली पारी में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे वहीं मोमीनुल हक शतक पूरा करने से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ढाका टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की तरफ से उनके अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 48 और लिटन दास 8 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में पहले दिन के खेल में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, हसन अली और नौमान अली ने 1-1 विकेट हासिल किया है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तानी टीम इस वक्त नंबर 5 पर है। टीम ने केवल दो ही मैच खेले हैं, इसमें से उसने एक जीता है और एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। वहीं बात अगर बांग्लादेश की करें तो ये टीम आठवें नंबर पर है। उसने दो मैच खेले हैं। एक में उसे हार मिली है और दूसरा ड्रॉ रहा है, उसे अपनी पहली जीत की तलाश है।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फ़ज़ल, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सलमान आगा, शाहीन अफ़रीदी, नोमान अली, हसन अली, मोहम्मद अब्बास।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन
Khabar Monkey
पाकिस्तान का स्क्वाड: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहज़ाद, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल
बांग्लादेश का स्क्वाड: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, अमित हसन।





