HealthViral

गर्मी में चेहरे का रूखापन दूर कर सकते हैं ये तरीके, इन 2 बातों का रखें ध्यान

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही चेहरे की स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलते हैं जैसे पिंपल्स, खिंचाव, जलन, ड्राईनेस आदि। इस मौसम में चेहरे की सही देखभाल करना इन वजहों से भी जरूरी हो जाता है।

गर्मी में चेहरे का रूखापन दूर कर सकते हैं ये तरीके, इन 2 बातों का रखें ध्यान
गर्मी में चेहरे का रूखापन दूर कर सकते हैं ये तरीके, इन 2 बातों का रखें ध्यान

गरम हवाओं और धूप के कारण गर्मियों में चेहरे की स्किन बहुत जल्दी ड्राई होने लगती है। आपने देखा होगा कि बार-बार चेहरा रूखा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू तरीकों को अपनाया जा सकता है जो स्किन की नमी को बरकरार रख सकते हैं।

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

शरीर को इस मौसम में ज्यादा पानी की जरूरत होती है क्योंकि पसीना निकलने की वजह से पानी की कमी होने लगती है। इसका सीधा असर हमारी स्किन पर दिखाई देता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे स्किन की नमी बनी रहती है। इसके लिए आप नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं।

Khabar Monkey

बार-बार चेहरा धोना

बार-बार चेहरा धोना भी स्किन को ड्राई कर सकता है। ऐसे में हल्के फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और मेकअप का इस्तेमाल चेहरे को ड्राई बना सकता है। इसके लिए घरेलू तरीकों का उपयोग किया जा सकता है जिसमें एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर आदि शामिल हैं। रात को सोने से पहले स्किन केयर करना चाहिए।

गुलाब जल का उपयोग

चेहरे को फ्रेश रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ऑयल और डलनेस दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप मेकअप करती हैं तो गुलाब जल को कॉटन पैड में भिगोकर चेहरे को वाइप कर सकती हैं।

धूप से संपर्क

लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से भी चेहरा रूखा होने लगता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलें और अपने चेहरे को किसी चीज से कवर करके चलें। इससे सीधी धूप की किरणें आपके चेहरे पर नहीं पड़ती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में स्किन का रूखापन दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका खुद को हाइड्रेट रखना है। इसके लिए डाइट में जूस, पानी, जलजीरा आदि को शामिल करें। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

धूप से बचाव कर चेहरे को रूखा होने से बचाया जा सकता है। इसलिए दिन में खासकर 12 से 4 बजे के बीच में निकलना कम कर दें। चेहरे की नमी लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। हर व्यक्ति की स्किन पर अलग-अलग होती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील, बहुत ज्यादा ड्राई है या आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी, एक्ने या अन्य समस्या है, तो इन चीजों का इस्तेमाल से पहले त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply