भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि समय के पाबंद होने के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में उनके बारे में कई ऐसे किस्से मशहूर हैं, जो बताते हैं कि वह काम को लेकर कितने अनुशासित थे। ऐसा ही एक किस्सा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शर्मिला टैगोर ने भी बताया था।

सफाई कर्मचारी से भी पहले पहुंचते थे अमिताभ बच्चन
एक इंटरव्यू में शर्मिला ने शशि कपूर के बाद अमिताभ बच्चन को समय का पाबंद एक्टर बताया था। शर्मिला टैगोर ने बताया कि शशि कपूर पहले ऐसे एक्टर थे जो समय से आते थे और फिर आए अमिताभ बच्चन जो सफाई करने वाले से भी पहले पहुंच जाया करते थे।
घड़ी देखकर चलता था पूरा शूट
कई निर्देशकों ने कहा है कि अगर कॉल टाइम सुबह 7 बजे है, तो अमिताभ बच्चन 6:45 पर ही मेकअप रूम में मौजूद मिलते थे। उनके समय पर पहुंचने की वजह से बाकी कलाकार और क्रू भी लेट होने से बचते थे।
Khabar Monkey
बीमारी में भी नहीं छोड़ा अनुशासन
फिल्मों की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब होने पर भी अमिताभ सेट पर पहुंच जाते थे। कई बार डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, लेकिन उन्होंने पहले शूट पूरा करना जरूरी समझा। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह मेडिकल सलाह भी मानते थे, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट कभी हल्के में नहीं लेते थे।
‘कुली’ हादसे के बाद भी बदला नहीं रवैया
‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगने के बाद भी ने काम के प्रति अपना अनुशासन नहीं छोड़ा। ठीक होने के बाद वह पहले की तरह समय पर सेट पहुंचने लगे।
नई पीढ़ी के लिए बने मिसाल
आज भी कई युवा कलाकार अमिताभ बच्चन की टाइम मैनेजमेंट और प्रोफेशनलिज्म की मिसाल देते हैं। चाहे टीवी शो हो, फिल्म शूट या कोई इवेंट, वह आज भी तय समय से पहले पहुंचने की कोशिश करते हैं।
‘मोहब्बतें’ के सेट पर 5 बजे पहुंचते थे बिग बी
मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ के सेट पर अमिताभ बच्चन सुबह 5 बजे ही पहुंच जाया करते थे। अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन सेट पर सबसे पहले पहुंचने वाले कलाकारों में होते थे।
इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि कई बार वह स्टूडियो के गेट खुद खोलते नजर आए, क्योंकि उस समय तक वहां कोई और पहुंचा ही नहीं होता था।
अमिताभ के बारे में कहा जाता है कि सेट पर उनका पूरा फोकस सिर्फ काम पर रहता था। वह समय की बेहद कद्र करते हैं और हर सीन की तैयारी पहले से करके आते हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड के सबसे अनुशासित कलाकारों में गिना जाता है।
लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए भी मशहूर रहे हैं। वह कई बार 14 से 16 घंटे तक लगातार काम करते थे, लेकिन इसके बावजूद समय पर सेट पर पहुंचना कभी नहीं भूलते थे। उनका यही प्रोफेशनल रवैया आज भी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा माना जाता है।





