SportsViral

IPL 2026 के बीच भारतीय टीम के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें करेंगे भारत का दौरा

भारत में इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आयोजन हो रहा है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल काफी रोमांचक होने वाला है. आईपीएल 2026 के बीच ही बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम इंडिया, इंडिया ए (पुरुष और महिला) और अंडर-19 (पुरुष और महिला) की आगामी सीरीज का ऐलान कर दिया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें भारत दौरे पर आएंगी.

IPL 2026 के बीच भारतीय टीम के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें करेंगे भारत का दौरा
IPL 2026 के बीच भारतीय टीम के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें करेंगे भारत का दौरा

आईपीएल 2026 खेलने में भारतीय खिलाड़ी व्यस्त हैं, हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर लग जाएंगे. आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने भारतीय टीम (Team India) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.

ये टीमें करेंगी भारत का दौरा

आईपीएल 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत होगी, इस दौरान टीम इंडिया (Team India) टेस्ट, वनडे और टी20 फ़ॉर्मेट में खेलते हुए नजर आने वाली है. बीसीसीआई इस दौरान ऑस्ट्रेलिया A (पुरुष और महिला), इंग्लैंड A महिला, जिम्बाब्वे महिला, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पुरुष, इंग्लैंड अंडर-19 महिला और श्रीलंका अंडर-19 महिला टीम की मेजबानी करने वाली है.

Khabar Monkey

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम इसी साल अक्टूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) और तीन वनडे (ODI) मैचों की सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज रायपुर में, जबकि वनडे सीरीज वडोदरा में आयोजित की जाएगी.

इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A सीरीज

इंडिया A (पुरुष) टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज खेलेगी, जिसमें दो मल्टी-डे मैच और तीन वनडे मैच शामिल होंगे. ये सभी मुकाबले सितंबर और अक्टूबर 2026 के बीच पुडुचेरी में खेले जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेगी Team India A की टीम

अंडर-19 टीम इंडिया अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की मेजबानी करेगी. राजकोट में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि इसके बाद राजकोट और अहमदाबाद में दो मल्टी-डे मैच आयोजित होंगे.

महिला इंडिया A भी करेगी ऑस्ट्रेलिया से 2 हाथ

अंडर-19 पुरुष टीम इंडिया के अलावा महिला इंडिया ए की टीम भी ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली और धर्मशाला में तीन T20, तीन वनडे और एक मल्टी-डे मैच शामिल होगा. इसके बाद इंडिया A महिला टीम पुणे और नवी मुंबई में इंग्लैंड A महिला टीम के खिलाफ एक और मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी.

अंडर-19 महिला टीम का शेड्यूल भी हुआ फाइनल

भारत (Team India) की अंडर-19 महिला टीम नवंबर और दिसंबर 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले वडोदरा और सूरत में आयोजित होंगे. वहीं जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 महिला टीम चेन्नई और पुडुचेरी में छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी.

 

Leave a Reply