Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो फिर से तहलका मचा रहा है, जिसमें एक हरे रंग की छिपकली किसी इंसान की तरह हाथ हिलाकर विदा लेती नजर आ रही है. यह मामला मलेशिया के पेनांग ट्रॉपिकल बटरफ्लाई फार्म का है, जहां एक इगुआना के इस इंसानी व्यवहार ने नेटिजन्स को सोच में डाल दिया है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पर्यटक की ओर देखते हुए इगुआना अपना पंजा ऊपर उठाती है और उसे बिल्कुल वैसे ही हिलाती है, जैसे हम किसी को ‘बाय-बाय’ कहते हैं. इस दुर्लभ पल को देखकर वहां मौजूद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bhartiyalast24hrr हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां कुछ लोग इसे सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसके पीछे का विज्ञान भी समझाया है.
एक यूजर ने दावा किया कि यह कोई ‘बाय-बाय’ नहीं, बल्कि एक जैविक व्यवहार है. अक्सर नर इगुआना मादा को आकर्षित करने के लिए इस तरह हाथ हिलाते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह कैमरे में कैद किए गए अब तक के सबसे यादगार पशु दृश्यों में से एक है.
भले ही विज्ञान इसे एक जैविक प्रक्रिया माने, लेकिन इस नन्हे जीव के स्टाइल ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है. इस वीडियो को सबसे पहले @Scarfman3 हैंडल से केनेथ फोंग नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने फरवरी में शेयर किया था, जिसे अब तक 51 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





