Thursday, April 30, 2026
Viral

Imli Paani vs Nimbu Paani: गर्मियों में गट हेल्थ के लिए कौन सा ड्रिंक बेस्ट है?

भारत में गर्मियों के दौरान पाचन क्रिया धीमी हो जाती है क्योंकि गर्मी की वजह से गट हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके साथ ही, जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, तो डिहाइड्रेशन, गर्मी, एसिडिटी और भूख न लगना जैसी आम समस्याएं होने लगती है। गर्मियों में लू का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनी डेली रूटीन में ऐसे ड्रिंक्स शामिल करने की जरूरत होती है जो आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखे। एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में रहता है वो है गट हेल्थ के लिए इमली पानी अच्छा होता है या नींबू का पानी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में गट हेल्थ के लिए क्या बेस्ट है।  

Imli Paani vs Nimbu Paani: गर्मियों में गट हेल्थ के लिए कौन सा ड्रिंक बेस्ट है?
Imli Paani vs Nimbu Paani: गर्मियों में गट हेल्थ के लिए कौन सा ड्रिंक बेस्ट है?

गर्मी के मौसम में आंतों का स्वास्थ्य क्यों महत्वपूर्ण होता है?

तापमान बढ़ने पर आंतों का फंक्शन थोड़ा स्लो हो जाता है। गर्मी पाचन क्रिया को धीमा कर देती है और भोजन को एनर्जी में परिवर्तित करने की आंतों की प्रक्रिया को बदल देती है। इससे अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जैसे कि एसिडिटी, पेट फूलना, दस्त। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ड्रिंक्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। 

AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने यह भी बताया कि गर्मियों में इमली का पानी और नींबू पानी पीने से आंतों पर क्या असर पड़ता है। वे कहते हैं, “इमली का पानी और नींबू पानी दोनों ही मुख्य रूप से अपनी अम्लता के कारण आंतों को प्रभावित करते हैं। इमली का पानी पाचन क्रिया और पित्त स्राव को उत्तेजित कर सकता है, जिससे भोजन के बाद पेट फूलने या भारीपन में आराम मिलता है। हालांकि, एसिड रिफ्लक्स, अल्सर या गैस्ट्राइटिस से ग्रस्त लोगों में, इसकी अधिक अम्लीय मात्रा आंतों की परत को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने ये भी बताया है कि, “दूसरी ओर, नींबू पानी शरीर में तरल संतुलन बढ़ाकर हाइड्रेशन और मल त्याग में सहायता करता है। उनका मानना है कि हाइड्रेटेड रहने से आंतें बेहतर काम करती हैं, जिससे गर्मियों में कब्ज से राहत मिलता है।

क्या है इमली पानी? 
इमली पानी, या इमली का पानी, इमली के गूदे, पानी, मसालों और गुड़ जैसे प्राकृतिक मीठे पदार्थों के उपयोग से भरपूर होता है। यह गर्मियों का पेय शरीर को भरपूर पोषण देता है और साथ ही जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है। इसमें नेचुरल रूप से कार्बनिक अम्ल और पॉलीफेनॉल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए जरूरत होती है।

इमली पानी के फायदे
इमली पानी का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लोटिंग की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। 

क्या होता है नींबू पानी
नींबू पानी, या लेमोनेड, आमतौर पर नींबू के रस, पानी, नमक और खट्टेपन को कम करने के लिए संतुलित मात्रा में चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीनी का प्रकार भी आपके पेट पर असर डाल सकता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

नींबू पानी के फायदे
नींबू पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। 
कब्ज, एसिडिटी की समस्या से परेशान लोग नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। 

आपके लिए क्या है बेस्ट?
अगर आपको भारीपन, पेट फूलना या गैस की समस्या महसूस हो रही है, तो इमली का पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, गर्मियों में भूख न लगने जैसी आम समस्या से राहत पाने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। दूसरी ओर, यदि आपको कब्ज या डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा है, खासकर जब आप बाहर से आए हों, तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply