कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा फैसला सुना दिया है। काफी वक्त से कर्नाटक में सीएम पद को लेकर वाद विवाद चल रहा था, इसे लेकर खरगे ने कहा, कर्नाटक में फिलहाल मुख्यमंत्री नहीं बदलेंगे, जो हैं वही रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान पर रिएक्ट किया, और कहा कि पार्टी “इस उलझन को जल्द से जल्द” सुलझा लेगी। डीके शिवकुमार के सपोर्टर्स कह रहे हैं कि 15 मई को उनका जन्मदिन है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्हें सीएम पद बर्थ डे गिफ्ट के रूप में देना चाहिए। इन्हीं अटकलों के चलते कर्नाटक में CM की कुर्सी बदलने की चर्चा एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है।

हालांकि जब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी के अंदर कोई कलह नहीं है, खरगे ने क्या कहा उसके बारे में उनसे ही पूछना बेहतर है। कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया ने जब मल्लिकार्जुन खरगे से होम मिनिस्टर परमेश्वर की टिप्पणी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे जुड़े फैसले सोनिया गांधी करेंगी, G परमेश्वर ने CM बदले जाने की स्थिति में एक दलित को कुर्सी देने की वकालत करते हुए कहा था कि उन्हें खुशी होगी अगर स्वयं खरगे CM की कुर्सी ले लेते हैं।
इस सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मीडिया परमेश्वर और शीर्ष पर बैठे लोग कहते हैं कि अगर मैं बन जाऊं तो बेहतर होगा, लेकिन, किस्मत से कहीं ज़्यादा, मेरी विचारधारा और अब तक पार्टी के प्रति मेरी सेवा को देखते हुए, मेरे बारे में फ़ैसले सोनिया गांधी ही लेती हैं।” हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ दिया कि लेकिन यह सवाल अभी उठता ही नहीं है, यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री हैं। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझे मिलकर, किसी बदलाव की दिशा में कोई फ़ैसला लेना है, तो इसमें कुछ समय लगेगा, इंतज़ार करते हैं और देखते हैं।
शिवकुमार ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस हाई कमान के साथ हुई चर्चाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था, “मैं मीडिया के सामने राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं करूंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि जब समय आएगा तो आपको पता चल जाएगा। इसलिए मैं आपको नहीं बताऊंगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है और जो भी निर्णय लिए गए हैं, वे उसी के अनुसार होंगे।





