Samay Raina-Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद एक बार फिर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई नया विवाद नहीं, बल्कि उनकी साथ में वापसी है। दोनों को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एक साथ देखा जाएगा।

हाल ही में जारी किए गए प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में समय रैना शो पर आने को लेकर उत्साहित नजर आते हैं, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं होता कि उनके साथ गेस्ट के तौर पर रणवीर अल्लाहबादिया भी मौजूद होंगे। जैसे ही रणवीर डांस करते हुए एंट्री लेते हैं, समय का रिएक्शन देखने लायक होता है कि वह माथा पकड़कर कहते हैं, अब फिर से नहीं।
विवाद के बाद पहली मुलाकात
गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दौरान एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया के बयान को लेकर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुईं और उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा। इस विवाद का असर सयम रैना पर भी पड़ा। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब शो ‘Still Alive’ के जरिए इस पूरे मामले पर खुलकर बात की।
मुश्किल दौर से वापसी
सयम रैना ने बताया कि विवादित बयान शो में कई बार बोला गया था, लेकिन एडिटिंग के दौरान एक हिस्सा ही रखा गया, जो वायरल हो गया। समय रैना ने यह भी खुलासा किया कि विवाद के बाद उन्हें काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें नींद की दवाइयों का सहारा लेना पड़ा और उनके परिवार को भी धमकियां मिलीं। हालांकि, अब वह इस दौर से बाहर निकलकर फिर से अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।
कपिल शर्मा शो में क्या होगा खास
अब दोनों का द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक साथ आना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। शो 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ के मौके पर दर्शकों को हंसी की डबल डोज मिलने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या और रणवीर अल्लाहबादिया इस मंच पर पुरानी बातों को पीछे छोड़कर दर्शकों को एंटरटेन कर पाएंगे या फिर कोई नया विवाद जन्म लेगा।





