Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

चक्कर, उल्टी और चोट… परेशानियों के बीच पूरा हुआ खली बली, रणवीर की मेहनत ने बनाया आइकॉनिक

Ranveer Singh Song: बड़े पर्दे पर दिखने वाले दमदार गानों के पीछे अक्सर कलाकारों की कड़ी मेहनत और मुश्किल हालात छिपे होते हैं. ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा है रणवीर सिंह से, जिन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के चर्चित गाने खली बली की शूटिंग के दौरान खुद को इस कदर झोंक दिया कि उनकी तबीयत तक बिगड़ गई. स्क्रीन पर एनर्जी से भरपूर दिखने वाला ये गाना जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल हालात में फिल्माया गया था.

चक्कर, उल्टी और चोट… परेशानियों के बीच पूरा हुआ खली बली, रणवीर की मेहनत ने बनाया आइकॉनिक
चक्कर, उल्टी और चोट… परेशानियों के बीच पूरा हुआ खली बली, रणवीर की मेहनत ने बनाया आइकॉनिक

साल 2018 में संजय लीला भंसाली की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘‘ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. की बात करें, तो उन्होंने फिल्म में ‘अलाउद्दीन खिलजी’ की भूमिका निभाई थी. एक्टर की इस किरदार की खूब सराहना हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह का एक गाना खली बली शामिल था, जो काफी कमाल का था.

सेट पर करनी पड़ी थी उल्टी

बताया जाता है कि इस गाने में रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के पागलपन और जुनून को दिखाना था. इसके लिए उन्हें भारी कॉस्ट्यूम, लंबे टेक और लगातार डांस मूव्स करने पड़े. शूटिंग के दौरान उन्होंने इतना ज्यादा घूम-घूमकर और तेज मूव्स के साथ परफॉर्म किया कि उन्हें चक्कर आने लगे. हालत ऐसी हो गई कि एक्टर को सेट पर ही उल्टी तक करनी पड़ी. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग रोकने से इनकार कर दिया और थोड़े ब्रेक के बाद फिर से कैमरे के सामने आ गए.

बड़े स्केल शूटिंग हुई थी

इतना ही नहीं, गाने की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को चोट भी लग गई थी. बताया जाता है कि एक सीन में तेज मूव करते वक्त उनके शरीर पर खरोंच आ गई और खून भी निकलने लगा. लेकिन, किरदार में पूरी तरह डूबे रणवीर ने इसे नजरअंदाज किया और लगातार शूट करते रहे. उनकी ये लगन देखकर सेट पर मौजूद पूरी टीम भी हैरान रह गई. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में ये गाना बेहद अहम था, इसलिए इसे बड़े स्केल पर शूट किया गया था.

परफॉर्मेंस की हुई थी तारीफ

‘खली बली’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ. रणवीर सिंह का एनर्जी से भरपूर अंदाज, उनकी आंखों का एक्सप्रेशन और पावरफुल डांस मूव्स ने गाने को खास बना दिया. आज भी ये गाना उनके करियर के सबसे दमदार परफॉर्मेंस में गिना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि स्क्रीन पर दिखने वाला ये जोश असल में उनके दर्द और थकान के बावजूद दिया गया परफॉर्मेंस था. रणवीर सिंह अक्सर अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘खली बली’ की शूटिंग का उनकी डेडिकेशन का सबसे कमाल का उदाहरण माना जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply