Wednesday, April 29, 2026
Health

Hair Care Tips: सिर्फ धूल मिट्टी ही नहीं…इन कारणों की वजह से भी दो मुंह हो जाते हैं बाल, ऐसे करें ठीक

बालों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है…ये लाइन किसी न किसी के मुंह से सुनने को मिलती ही रहती है. अनहेल्दी खानपान और धूल-मिट्टी की वजह से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. ज्यादातर लोग हेयरफॉल, हेयरथिनिंग और दो मुंहे बालों से परेशान हैं. खासतौर पर महिलाएं. जिनके बाल दो मुंहे हो जाते हैं. ऐसे में कई बार तो महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों की हालत नहीं सुधरती है. कुछ लोगों को लगता है कि धूल-मिट्टी और धूप की वजह से ही बाल दो मुंहे हो जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है…इसके पीछे कई और कारण भी छिपे हैं.

Hair Care Tips: सिर्फ धूल मिट्टी ही नहीं…इन कारणों की वजह से भी दो मुंह हो जाते हैं बाल, ऐसे करें ठीक
Hair Care Tips: सिर्फ धूल मिट्टी ही नहीं…इन कारणों की वजह से भी दो मुंह हो जाते हैं बाल, ऐसे करें ठीक

अक्सर ऐसा ही होता है. हमे अपनी समस्या के बारे में पता ही नहीं होता है, जिसकी वजह से गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. जो फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान कर जाता है. इसलिए जरूरी है कि हम सिर्फ बाहरी कारणों को ही नहीं, बल्कि अपनी आदतों और गलत हेयर केयर तरीकों को भी समझें. सही जानकारी और कुछ आसान उपाय अपनाकर दोमुंहे बालों की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है और बालों को फिर से हेल्दी और मजबूत बनाया जा सकता है.

हार्मोनल असंतुलन होना

बालों की समस्या की एक वजह हार्मोनल असंतुलन भी है. जब शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है. जैसे थायरॉइड की समस्या, पीसीओएस या प्रेग्नेंसी के दौरान…हार्मोन असंतुलन होते हैं तो इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ साइकिल पर पड़ता है. बाल समय से पहले कमजोर होने लगते हैं, उनकी नेचुरल नमी कम हो जाती है और वे पतले व बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे बालों के सिरे जल्दी फटते हैं, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ जाती है.

पोषण की कमी (Micronutrient Deficiency)

जैसे अच्छी स्किन के लिए पोषक की जरूरत होती है. वैसे ही बालों की हेल्थ के लिए भी न्यूट्रिशन काफी जरूरी है. बालों की मजबूती के लिए शरीर को आयरन, बायोटिन, विटामिन D, प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. लेकिन जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है तो बाल टूटने और फटने लगते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं.

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

पानी की कमी न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि बालों के लिए भी अच्छी नहीं होती है. जब शरीर हाइड्रेटेड नहीं रहता, तो बालों तक जरूरी नमी और पोषण नहीं पहुंच पाता. इससे बाल सूखे, खुरदरे और भंगुर हो जाते हैं, जो आसानी से टूटते हैं और उनके सिरे स्प्लिट होकर दोमुंहे बन जाते हैं.

तनाव भी एक कारण

स्ट्रेस आपके पूरी शरीर पर नेगेटिव असर डालता है. दरअसल, स्ट्रेस होने की वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ पर असर डालते हैं. इससे हेयर फॉल होना और बाल का कमजोर होकर दोमुंहे होना आम हो जाता है.

गलत तरीके से बाल सुलझाना

गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, और इस समय अगर उन्हें जोर से कंघी किया जाए या उलझे बालों को खींचकर सुलझाया जाए, तो बालों पर एक्सट्रा दबाव पड़ता है. इससे बाल बीच से टूट सकते हैं या उनके सिरे फटने लगते हैं. बार-बार ऐसा करने से धीरे-धीरे स्प्लिट एंड्स बढ़ते जाते हैं और बालों की क्वालिटी खराब हो जाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply