Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Khesari Lal New Song: खेसारी का नया गाना ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर आया, फिर धमाका करने को तैयार सुपरस्टार

Khesari Lal New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जब भी किसी बड़े स्टार के नए गाने की आहट मिलती है, फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ससुरवा में का करबू?’ जल्द रिलीज होने वाला है और इसके पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि अभी गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर पर लिखे कमिंग सून ने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

Khesari Lal New Song: खेसारी का नया गाना ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर आया, फिर धमाका करने को तैयार सुपरस्टार
Khesari Lal New Song: खेसारी का नया गाना ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर आया, फिर धमाका करने को तैयार सुपरस्टार

भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं, उनकी एक्टिंग को तो लोग पसंद करते हैं, लेकिन इसके साथ ही साथ उनके गानों की भी खूब चर्चा होती है. इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक खेसारी लाल यादव का कई गाना रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने पसंद किया है. अब सुपरस्टार अपने नए गाने के साथ दस्तक देने वाले हैं. गाने का नाम ‘ससुरवा में का करबू?’ है. गाने को खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है.

कैसा है गाने का पोस्टर?

पोस्टर की बात करें, तो इसमें खेसारी एक्ट्रेस रानी के साथ नजर आ रहे हैं और उनके इर्द-गिर्द कई सारे और लोग भी दिख रहे हैं. भोजपुरी गानों में अक्सर मजेदार और देसी अंदाज वाले टाइटल फैंस को खूब पसंद आते हैं और यही वजह है कि पोस्टर सामने आते ही लोग इस गाने को लेकर अनुमान लगाने लगे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि ये गाना रोमांटिक-फन स्टाइल में होगा, तो कुछ इसे पूरी तरह मस्ती भरा डांस नंबर बता रहे हैं.

किसने लिखा है गाना?

खेसारी लाल यादव की खासियत यही रही है कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. चाहे पार्टी सॉन्ग हो, रोमांटिक ट्रैक हो या फिर देसी मस्ती से भरपूर गाना, उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को बांधे रखती है. ‘ससुरवा में का करबू?’ के बारे में और डिटेल जानें, तो गाने की लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखी है और गाने को राज सिंह ने प्रोड्यूस किया है. खेसारी के गाने को लेकर अलग ही चर्चा रहती है. उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिलीज डेट की मांग कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये गाना कब आएगा

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply