Wednesday, April 29, 2026
Viral

चोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश

Funny Thief Video : आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं तो कुछ लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं।

चोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश
चोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश

ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर घर में घुसने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन चोरी की प्लानिंग उसके लिए इतनी भारी पड़ जाती है कि लोग कह रहे हैं, अब यह दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाएगा।

चोरी करने घुसा चोर घर की दीवार से गिरा

वायरल वीडियो किसी घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक शख्स चुपके से घर की दीवार पर चढ़ता है और अंदर जाने की कोशिश करता है। वह पहली दीवार तो पार कर लेता है, लेकिन ऊपर चढ़ने के दौरान कुछ देर तक सन्नाटा छाया रहता है।

तभी अचानक बर्तनों के गिरने की तेज आवाज आती है और अगले ही पल चोर नीचे गिर जाता है। गिरने के बाद वह दर्द से कराहता हुआ पहले लंगड़ाकर चलता है, फिर घुटनों के बल वहां से निकलता नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने कहा- अब कभी नहीं करेगा

इस को एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “ये चोर जिंदगी में दोबारा कभी चोरी नहीं करेगा।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “किसने फेंक दिया इसको?” दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “चोरी तो करेगा, क्योंकि चोरी करने के 40 गुण होते हैं।” वहीं कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी शेयर कर इस वीडियो का मजा लिया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply