Samantha Ruth Prabhu Birthday Special Story: दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु आज यानी 28 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली है। सामंथा ने हर किरदार को इतनी सहजता से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गईं।

सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। उनका बचपन भी यहीं बीता। सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु तेलुगू पृष्ठभूमि से थे, जबकि उनकी मां निनेती प्रभु मलयाली परिवार से थीं। परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिससे उनके करियर की नींव पड़ी।
मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर
साल 2010 में ये माया चेसावे के जरिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया और यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली। इसके बाद सामंथा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती रहीं। साल 2013 उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने एक ही साल में तमिल और तेलुगु दोनों इंडस्ट्री में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। उनकी फिल्मों की सफलता और अलग-अलग किरदारों ने उन्हें साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव
करियर के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने के साथ गोवा में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इसके बावजूद सामंथा ने खुद को संभाला और अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।
कमाई और स्टारडम
आज इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं पुष्पा 2 के एक खास गाने में कुछ मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।





