King 100 Shooting Update: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और बॉलीवुड की दमदार अदाकारा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से जिस खबर की चर्चा थी, अब उस पर मुहर लगती दिख रही है. हम बात कर रहे नागार्जुन अक्किनेनी और तबू की, ये जोड़ी कई सालों के बाद सिनेमाघरों में साथ दिखाई देने वाली है. हाल ही में तबू ने अपने सोशल मीडिया इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की फोटो शेयर की है, जिससे दोनों के साथ आने की खबर कंफर्म हो गई है.

और करीब 28 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल ‘किंग100’ रखा गया है. बताया जा रहा है कि नागार्जुन अक्किनेनी की इस फिल्म के जरिए दर्शको को बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं, क्योंकि इस खास प्रोजेक्ट में उनके साथ तबू की एंट्री हो चुकी है.
तबू ने शेयर की है फोटो
ये फिल्म नागार्जुन के करियर की माइलस्टोन मानी जा रही है, इसलिए मेकर्स इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसी वजह से तबू को फिल्म में अहम रोल दिया गया है. हाल ही में सामने आई तस्वीर में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत का संकेत मिला. तबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें क्लैपबोर्ड और सेट की झलक देखने को मिली. इस अपडेट के साथ ही ये भी साफ हो गया कि तबू ने अपनी शूटिंग शुरू कर दी है और वो इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगी.
–
‘सिसिंद्री’ में किया था काम
दिलचस्प बात ये है कि नागार्जुन और तबू ने पहले भी साथ काम किया है, लेकिन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखे हुए दशकों बीत चुके हैं. दोनों आखिरी बार साल 1995 की फिल्म ‘सिसिंद्री’ में साथ नजर आए थे, जहां तबू ने कैमियो किया था. इस फिल्म को नागार्जुन ने प्रोड्यूस किया था और ये हॉलीवुड फिल्म ‘बेबीज डे आउट’ से इंस्पायर बताई जाती है. ‘किंग100’ को लेकर अभी कहानी की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये इमोशन और मास अपील का मेल होगी.





