Tiny Apartment Viral Video: न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन क्या आप इसके लिए अपनी बुनियादी सुविधाओं का त्याग कर सकते हैं? सपनों के इस शहर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसने महंगाई और शहरी जीवन की एक बेहद डरावनी तस्वीर पेश की है.

घर है या जेल की कोठरी?
मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैलेब सिम्पसन ने हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित एक महिला के फ्लैट का टूर कराया, जिसका साइज देखकर नेटिजन्स के होश उड़ गए. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फ्लैट मात्र 44 स्क्वायर फीट का है. यानी इतना छोटा कि आप हाथ फैलाएं तो दोनों तरफ की दीवारें छू लेंगे. इस छोटू से फ्लैट का किराया 1200 डॉलर (यानी 1 लाख रुपये से अधिक) है. वहीं, फैसिलिटी के नाम पर घर के अंदर न तो किचन है, और न ही अपना बाथरूम. जाहिर है, आप भी सोच रहे होंगे कि यह घर है या जेल की कोठरी.
कैसे गुजरती है जिंदगी?
इतनी कम जगह में भी यहां रहने के लिए एक महिला ने गजब का जुगाड़ भिड़ाया है. वीडियो में आप देखेंगे कि सोने के लिए छत के पास एक छोटा-सा बेड बनाया गया है, जहां पहुंचने के लिए सीढ़ी की जरूरत पड़ती है. नहाने और अन्य जरूरतों के लिए हॉलवे में कॉमन बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसे 5 अन्य लोग भी शेयर करते हैं. कमरे के भीतर सिर्फ एक छोटा-सा सिंक है, जो मल्टीपर्पस इस्तेमाल में आता है.
इंस्टाग्राम पर @calebwsimpson हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है. नेटिजन्स इसे घर मानने से ही इनकार कर दिया.एक ने लिखा, इसके लिए 1 लाख किराया मांगना कानूनी तौर पर अपराध होना चाहिए. दूसरे ने कहा, ये क्या मजाक है? जेल की कोठरी में भी टॉयलेट होता है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये तो पागलपन है. अलमारी जितने घर के लिए एक लाख किराया.
अब देखिए वीडियो
View this post on Instagram
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.





