Entertainment

Splitsvilla X6 फेम प्रीत सिंह पर मुंबई के क्लब में हमला, टूटे दांत, सूजा चेहरा… रोते हुए सुनाई आपबीती!

Splitsvilla X6 News: रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ से चर्चा में आईं कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक नामी क्लब में जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है. प्रीत पर न सिर्फ हमला हुआ, बल्कि उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनका दांत टूट गया और चेहरा बुरी तरह सूज गया. घटना के बाद प्रीत ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की है, जिसके बाद से ही उनका ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है.

Splitsvilla X6 फेम प्रीत सिंह पर मुंबई के क्लब में हमला, टूटे दांत, सूजा चेहरा… रोते हुए सुनाई आपबीती!
Splitsvilla X6 फेम प्रीत सिंह पर मुंबई के क्लब में हमला, टूटे दांत, सूजा चेहरा… रोते हुए सुनाई आपबीती!

अपने दोस्त के साथ मुंबई के एक क्लब में वीकेंड एन्जॉय करने गई थीं. सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी अचानक वहां मौजूद एक लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रीत के मुताबिक, वो लड़की उन पर चिल्लाने लगी कि उन्हें क्लब के अंदर आने की इजाजत कैसे मिली.

View this post on Instagram

A post shared by preet❤ (@preetsingh.fit)

लड़की के दोस्त ने उठाया हाथ

देखते ही देखते मामूली बहस ने खूनी मोड़ ले लिया. प्रीत ने बताया कि उस लड़की के साथ मौजूद उसके एक मेल फ्रेंड ने हाथापाई शुरू कर दी मारपीट इतनी ज्यादा थी कि एक्ट्रेस का चेहरा लहूलुहान हो गया.

प्रीत ने बयां किया दर्द

प्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोटों के वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उनकी आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरे पर सूजन साफ देखी जा सकती है. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा,”मैंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरा स्वागत यहां ऐसे होगा. लिखते वक्त भी मैं कांप रही हूं. मेरी आंखें सूजी हुई हैं और दांत टूट गया है. वह लड़की खुद को ‘इन्फ्लुएंसर’ बताती है, लेकिन उसकी हरकतें डरावनी थीं.” हालांकि प्रीत ने अपनी पोस्ट और वीडियो में कहीं पर भी उस ‘इन्फ्लुएंसर’ लड़की के नाम का खुलासा नहीं किया.

बीच-बचाव के बाद रुकी मारपीट

प्रीत ने खुलासा किया कि अगर क्लब में मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते, तो शायद उनके साथ और भी बुरा हो सकता था.उन्होंने बताया कि उस इन्फ्लुएंसर लड़की और उसके दोस्त ने उन्हें सरेआम पीटा. इस घटना के बाद प्रीत की तरफ से मुंबई की नाइटलाइफ और क्लबों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply