Allu Arjun Film: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का फिलहाल काम चल रहा है, जो है- RAAKA. इस फिल्म को एटली बना रहे हैं, जिसका बजट 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. लेकिन जबसे एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तब से ही एक्ट्रेस चर्चा में बनी हैं. पहले खबर आई कि उनका ‘राका’ में रोल काटा गया है. तो फिर पता लगा कि चीजों में मेकर्स ने कुछ बदलाव कर दिए हैं. पर सच क्या है? क्योंकि इस फिल्म के अलावा उनका शाहरुख खान की ‘किंग’ में भी कैमियो होने वाला है. जिसके लिए एक्ट्रेस ने खुद ही एक्शन सीन्स भी किए हैं. पर ‘राका’ में बार-बार बदलाव की जानकारी मिल रही, अब फाइनली सच का खुलासा हो गया है.

वैसे तो ने पहली प्रेग्नेंसी में भी पूरा काम किया था. पहले ‘कल्कि’ का शूट किया, फिर आखिरी डेज में ‘सिंघम अगेन’ के लिए काम कर रही थीं. यहां तक कि एक्ट्रेस को फिल्म के प्रमोशन में भी देखा गया था. इस वक्त उनके पास अल्लू अर्जुन की फिल्म के अलावा कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है. अब फिल्म पर क्या अपडेट आ गया है.
‘राका’ में दीपिका के रोल पर अपडेट
‘राका’ को लेकर चर्चा और भी तेज होती जा रही है. साथ ही बढ़ती उम्मीदों के बीच दीपिका पादुकोण के रोल के बारे में नई जानकारी सामने आ गई है. जहां टीम पहले ही बता चुकी है कि दीपिका का फिल्म में अहम रोल होगा. साथ ही वो अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग जारी रखेंगी. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ फिल्म में इमोशनल सीन भी देखने को मिलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण कहानी का एक मेन एलिमेंट होंगी. और उनके सीन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
इस दौरान RAAKA में दीपिका पादुकोण की एंट्री पर भी गजब का अपडेट आ गया है. जी हां, पता लगा कि उनकी एंट्री बहुत शानदार है. अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. ये सभी सीन अब एक ‘बॉडी डबल’ करने वाली हैं. जबकि दीपिका फिल्म के इमोशनल और ड्रामा वाले सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी. उनका किरदार पूरी तरह से वैसा ही रहेगा, उसमें किसी भी तरह की कोई बदलाव नहीं होने वाला है. बताते चलें कि कहानी और इमोशंस के लिहाज से दीपिका का रोल काफी अहम होगा. यही वजह है कि वो जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रही हैं.





