Desi Jugaad Viral Video: इन दिनों पर एक देसी इंजीनियर का जलवा बिखरा हुआ है. भीषण गर्मी का तोड़ निकालने के लिए इस बंदे ने ऐसा दिमाग चलाया कि देखने वाले देखते रह गए. कबाड़ के जुगाड़ से बना यह देसी AC अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

वायरल हो रहो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने साधारण से दिखने वाले नीले ड्रम को एक हाई-टेक कूलर में बदल दिया है. ड्रम को बीच से काटकर उसमें मोटर और पंखा फिट किया गया है. ठंडी हवा के लिए खस वाली जाली लगाई गई है, जो पानी के साथ मिलकर कमरे को शिमला बना देती है. वीडियो के आखिर में इस देसी कूलर को चलाकर भी दिखाया गया है, जिसकी हवा देखकर पब्लिक बोल रही है, गुरु नीले ड्रम का ऐसा भी इस्तेमाल हो सकता है सोचा नहीं था.
इंस्टाग्राम पर @indianfeed24hrs नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 10 लाख बार देखा जा चुका है. देसी जुगाड़ का यह वीडियो देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं. टैलेंट की कमी नहीं है. दूसरे ने लिखा, नीले ड्रम का खौफ थोड़ा कम होगा अब. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए.
सावधानी भी है जरूरी
जहां एक ओर लोग इस बंदे की क्रिएटिविटी की दाद दे रहे हैं, वहीं कुछ समझदार यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है. लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयोग करते समय शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





