Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं तो नहीं उठाया. पर फिल्म ठीक ठाक कमा रही है. एक हिट, जिसका वो लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. वो फाइनली अब जाकर उन्हें मिल गई है. भूत बंगला ने पहले वीकेंड गजब का कारोबार किया था, पर फिर कमाई कम हो गई. लेकिन अच्छी बात है कि अबतक एक भी दिन फिल्म की कमाई 5 करोड़ रुपये से नीचे नहीं गई है. जी हां, उनकी फिल्म का बिजनेस गुरुवार को कम रहा था. लेकिन शुक्रवार को फिर से एक बार कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है. जानिए कैसे 200 करोड़ के टारगेट तक अक्षय कुमार पहुंच सकते हैं और अभी कितने कमा लिए हैं.

दरअसल की फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से अबतक 144.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है. अगर अक्षय को 200 करोड़ तक पहुंचना है, तो वीकेंड में बिजनेस बढ़ना चाहिए. उन्हें शनिवार और रविवार को 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी. जिसके बाद बड़े आराम से वो दोहरा शतक मार पाएंगे. हालांकि, यह फिलहाल मुश्किल लगता है क्योंकि नई रिलीज के बाद कमाई करना और मुश्किल हो जाता है.
‘भूत बंगला’ ने 8वें दिन कितने कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है. दरअसल बीते दिन शोज कम रहे हैं, जो थे 8,573. और तो और ऑक्यूपेंसी बढ़कर 13 परसेंट हो गई. लेकिन फिल्म के लिए पॉजिटिव खबर है कि 4.5 परसेंट की ग्रोथ देखी गई है. इससे एक दिन पहले ही कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा था. पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद पहले दिन- 12.25 करोड़, दूसरे दिन- 19 करोड़, तीसरे दिन- 23 करोड़, चौथे दिन- 6.75 करोड़, पांचवें दिन- 8 करोड़, छठे दिन- 6.15 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस हुआ था.
इसी के साथ ही भूत बंगला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 90.15 करोड़ कमा लिए हैं, जो कि नेट कलेक्शन हैं. और तो और ग्रॉस कलेक्शन 107.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दरअसल फिल्म ने ओवरसीज से आठवें दिन- 2.50 करोड़ कमाए हैं. साथ ही टोटल कमाई अबतक 37.50 करोड़ हो गई है. हालांकि, जितने जल्दी फिल्म 200 करोड़ छापेगी, उतना अच्छा है वरना आगे चलकर अक्षय कुमार के लिए चीजें मुश्किल हो जाएंगी. क्योंकि कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी.





