Entertainment

Salman Vs Prabhas: सलमान खान और प्रभास के बीच होगी टक्कर, पर किसके पास है ज्यादा दौलत?

Salman Khan Vs Prabhas: अगर 2026 के पहले चार महीने आपको सबसे जबरदस्त लग रहे हैं, तो जरा ठहरिए. अभी कई बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. जिनका फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल के आखिरी महीने में खुद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आ रहे हैं. पर हम बात आज करेंगे साल 2027 की. जी हां, कई एक्टर्स पहले ही अपनी फिल्मों के लिए डेट्स पर रुमाल रख चुके हैं. जहां 5 मार्च को ‘स्पिरिट’ आने वाली है, तो वहीं ईद पर सलमान और वामशी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म रिलीज होगी. अब क्योंकि 2027 में 9 मार्च को ईद आ रही है, तो सलमान और प्रभास का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है. लेकिन पहले जानिए कि दोनों एक्टर्स में कौन कितना अमीर है?

Salman Vs Prabhas: सलमान खान और प्रभास के बीच होगी टक्कर, पर किसके पास है ज्यादा दौलत?
Salman Vs Prabhas: सलमान खान और प्रभास के बीच होगी टक्कर, पर किसके पास है ज्यादा दौलत?

की अगली एक्शन फिल्म को दिल राजू बना रहे हैं. जबकि, वामशी पेडिपल्ली ही फिल्म के डायरेक्टर हैं. सलमान के अपोजिट नयनतारा काम कर रही हैं. हाल ही में फिल्म फ्लोर पर आई है. जहां सेट पर सलमान खान एकदम दबंग अंदाज में एंट्री लेते दिखाई दिए थे. वहीं, बात प्रभास की करें तो संदीप रेड्डी वांगा पिक्चर बना रहे हैं. जिसकी अबतक शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है, अब जानिए नेटवर्थ के बारे में.

प्रभास कितने करोड़ के मालिक हैं?

प्रभास को पैन इंडिया स्टार बनाने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ ही थी. जिसे राजामौली ने बनाया और उसके बाद प्रभास के लिए सारे दरवाजे खुल गए. जी हां, उसके बाद से ही प्रभास के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. एक साल में कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें से कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल हैं. साउथ में ही नहीं, प्रभास की नॉर्थ इंडिया में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास 241 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. हालांकि, यह 2025 के हिसाब से थी, जिसमें अब बढ़ोतरी हुई होगी. वो एक फिल्म के लिए 100-150 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

सलमान के पास कितनी दौलत?

बेशक सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. पर उनका कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने इंडियन सिनेमा में बहुत योगदान दिया है उन तमाम फिल्मों के जरिए, जो लोगों के दिल के करीब हैं. बॉलीवुड के भाईजान 2900 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक हैं. 60 साल के सलमान अब भी सिंगल हैं, पर अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. साथ ही पूरे परिवार को सपोर्ट करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. एक्टर का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. अब अगले क्लैश में कौन जीतेगा, कौन नहीं. इसके लिए फैन्स को लंबा इंतजार करना होगा. पर फिलहाल जीत सलमान की हुई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply