Priyadarshan Action Movie: प्रियदर्शन की गिनती भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर में होती है. उन्होंने अपने करियर में ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’, ‘हेरा फेरी’ समेत ढेरों बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. इन दिनों वो अपनी नई रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 16 सालों के बाद साथ में कोई फिल्म लेकर आए हैं. दोनों की जोड़ी का कमाल एक बार फिर से इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिख रहा है और इस फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके बाद प्रियदर्शन की एक ऐसी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें खूब सारा एक्शन और खून खराबा होगा.

खास बात ये है कि उनकी उस अपकमिंग फिल्म में भी ही नजर आने वाले हैं. हालांकि, एक ट्विस्ट है. हमलोगों ने अक्षय को प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी करते हुए देखा, लेकिन अब वो खूंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे. उस अपकमिंग फिल्म का नाम है ‘हैवान’, जो एक एक्शन क्राइम-थ्रिलर जॉनर की फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं.
सैफ हीरो और अक्षय विलेन
‘हैवान’ में सैफ हीरो के रोल में होंगे और अक्षय कुमार निगेटिव किरदार में दिखेंगे. चर्चा तो ऐसी भी है कि इसमें मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल का कैमियो भी होगा. ‘हैवान’ मोहनलाल की ही फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जो साल 2016 में आई थी. उसके डायरेक्टर भी प्रियदर्शन ही थे. वहीं उन्होंने अक्षय और सैफ के साथ मिलकर ‘हैवान’ के नाम से हिंदी ऑडियंस के लिए फिल्म बनाई है.
–
प्रियदर्शन ने ‘हैवान’ की रिलीज पर क्या कहा था?
अभी फिल्म की रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ये कंफर्म है कि ये पिक्चर इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान प्रियदर्शन से ‘हैवान’ की रिलीज के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि अगस्त में ये फिल्म रिलीज होगी. यानी पहले ‘भूत बंगला’ के जरिए प्रियदर्शन ने हॉरर-कॉमेडी का एक्सपीरियंस कराया और अगस्त के महीने में क्राइम-एक्शन का अनुभव होगा.
इसके अलावा हाल ही में ऐसी भी खबर आई कि प्रियदर्शन एक और कॉमेडी फिल्म भी बनाने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट में कहा गया उसमें अन्नू कपूर, पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.





