Thursday, April 23, 2026
Health

Clothes Washing Tips: गंदे से गंदा कपड़ा भी फटाफटा होगा साफ, बस अपनाएं ये ट्रिक

Clothes Washing Tips:कई बार ऐसा होता है कि हमारे पसंदीदा कपड़े जिद्दी दाग, तेल-ग्रेस या पसीने की बदबू के कारण इतने गंदे हो जाते हैं कि उन्हें साफ करना मुश्किल लगने लगता है. चाहे वो रोज पहनने वाले कपड़े हों या खास मौकों के लिए रखे गए आउटफिट. अगर उन पर लगे दाग हटते नहीं, तो मन भी खराब हो जाता है. ऐसे में हम महंगे डिटर्जेंट या बार-बार धोने का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता.

Clothes Washing Tips: गंदे से गंदा कपड़ा भी फटाफटा होगा साफ, बस अपनाएं ये ट्रिक
Clothes Washing Tips: गंदे से गंदा कपड़ा भी फटाफटा होगा साफ, बस अपनाएं ये ट्रिक

अगर आप भी गंदे और जिद्दी दागों से परेशान हैं और चाहते हैं कि बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के आपके कपड़े एकदम नए जैसे दिखें, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप फटाफट कपड़ों को साफ और फ्रेश बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 6 ट्रिक्स, जो आपके वॉशिंग रूटीन को पूरी तरह बदल देंगी.

दाग लगते ही क्या करें?

कपड़े में अगर अचानक से कुछ लग जाए तो उसे सिर्फ पानी से साफ करना काफी नहीं है. इसके लिए आप तुरंत साबुन लगाएं और हल्का सा रगड़े. इसके बाद पानी से धोएं. इससे दाग काफी हल्का पड़ जाएगा. वहीं, अगर हल्की, तेल या मसाले का दाग लग गया है तो नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

कपड़े से रंग छूटने की दिक्कत

अक्सर हम नया कपड़ा लाते हैं और जब उसे एक बार पहनने के बाद धोते हैं तो कपड़ा रंग छोड़ देता है. इससे वो कपड़ा तो खराब होता ही है. साथ ही दूसरे कपड़ों को भी पहनने लायक नहीं छोड़ता. अगर आप कपड़े को रंग छोड़ने से बचाना चाहते हैं तो पानी में नमक डालकर पहले कपड़े को उसमें भिगो दें. इससे रंग पक्का हो जाएगा.

तेल के दाग कैसे छुड़ाएं?

तेल के दाग छुड़ाना सबसे मुश्किल काम है. लेकिन अब आसानी से आप इसे साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको पानी को पहले हल्का गर्म करना है और फिर दाग पर डाल देना है. गर्म पानी से कपड़ा तेल छोड़ देता है और रगड़ने पर आसानी से छूट जाता है.

कपड़े की चमक रहेगी बरकरार

कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि कपड़े धोने के बाद भी नए जैसे या बहुत ज्यादा साफ नहीं लगते हैं. इसके लिए आप पानी में बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. इससे कपड़े ज्यादा और जल्दी साफ होते हैं. इस ट्रिक को एक बार आजमा कर जरूर देखें.

साबुन का सही मात्रा में यूज

कुछ लोगों को लगता है कि ज्यादा सुबन घिसने से कपड़े जल्दी साफ होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, ज्यादा साबुन लगाने से कपड़े की क्वालिटी खराब हो सकती है. ऐसे में जितना जरूरत हो उतना ही साबुन लगाएं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply