गर्मी ने धीरे धीरे अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है, जिनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं। दोपहर की तपती धूप और गर्म हवाएं बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में तापमान में बदलाव के प्रति अधिक संवेदनशील होता है, इसलिए उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। चिलचिलाती धूप में बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ये पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों की खास देखभाल करें। यहां हम कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने बच्चों को लू से बचा सकते हैं।

1. हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
लू से बच्चों को बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है डाइड्रेशन। पानी की कमी की वजह से बच्चों को लू लग सकती है। ऐसे में बच्चे को स्कूल जाते समय एक बड़ी पानी की बोतल दें और उसे बार-बार पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें। सादे पानी के अलावा बच्चे की डाइट में नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या लस्सी शामिल करें। अगर बच्चा सुस्त महसूस करे, तो पानी में ओआरएस या ग्लूकोज मिलाकर दें।
2. खान-पान पर दें खास ध्यान
गर्मी के दिनों में भारी और तला-भुना खाना पचाना मुश्किल होता है, जो शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। ऐसे में स्कूल टिफिन में बच्चों को हल्का खाना दें। फल और कच्ची सब्जियां जैसे खीरा, ककड़ी दे सकते हैं। इसके अलावा तरबूज, खरबूजा और अंगूर जैसे फल खिलाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। बच्चे को कभी भी खाली पेट स्कूल न भेजें। घर से निकलने से पहले उसे सत्तू का शरबत या आम पन्ना पिलानएं। ये बच्चों को लू से बचाने में मददगार साबित होगा।
3. सही कपड़े चुनें
बच्चों को स्कूल भेजते समय उनके पहनावे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पसीने को सोखने और हवा के संचार के लिए सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं। गहरे रंगों के बजाय सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनाएं, क्योंकि ये गर्मी को कम सोखते हैं। धूप के सीधे संपर्क से बचने के लिए हो सके तो पूरी बाजू की शर्ट पहनाएं।
4. छाता, टोपी और सनस्क्रीन
स्कूल जाते और आते समय धूप से बचाने के लिए बच्चे को चौड़ी किनार वाली टोपी पहनाएं ताकि चेहरा और गर्दन ढकी रहे। घर से निकलने के 20 मिनट पहले बच्चे के खुले अंगों पर सनस्क्रीन लगाएं।
|
|
|
|





