Ranbir Kapoor Movies: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पास इस समय दो बड़ी फिल्में हैं. पहली फिल्म है ‘लव एंड वॉर’ और दूसरी है ‘रामायण’. वो इन दोनों फिल्मों पर काम कर रहे हैं. ऐसा कहा जा है कि इसी साल अक्टूबर तक दोनों फिल्मों का काम वो खत्म कर देंगे. उसके बाद क्या? ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण’ के अलावा रणबीर के पास तीन और बड़ी फिल्में हैं, जिनपर उन्हें काम करना है, लेकिन अभी वो तीन नहीं सिर्फ दो फिल्मों पर विचार कर रहे हैं.

रणबीर के खाते में ‘ब्रह्मास्त्र 2’, ‘धूम 4’ और ‘एनिमल पार्क’ है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘एनिमल पार्क’ का काम शुरू करने से पहले रणबीर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘धूम 4’ में से किसी एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे. और उन्होंने इस बारे में प्लानिंग शुरू कर दी है कि पहले कौन सी फिल्म करनी है. रणबीर कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं ताकि वो एक फिल्म फाइनल कर सकें. लेकिन सबसे ज्यादा महत्व ‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को दिया जा रहा है.
रणबीर को पसंद आया है ‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का आइडिया
ने ‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ दोनों फिल्मों का आइडिया सुना है और दोनों प्रोजेक्ट का विचार उन्हें पसंद आया है, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले वो दोनों की स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ‘धूम 4’ अभी शुरुआती स्टेज में हैं. प्रोडक्शन हाउस ने अभी इस फिल्म के लिए डायरेक्ट भी फाइनल नहीं किया है. वहीं ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की कास्टिंग को लेकर थोड़ा मामला फंसा हुआ है. दरअसल, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में दीपिका को कास्ट किया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया कि मेकर्स उनकी जगह किसी और को कास्ट करने का सोच रहे हैं, क्योंकि दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में वो ये फिल्म नहीं कर पाएंगी.
–
कब तक शुरू होगा फिल्म का प्रोडक्शन?
रणबीर ‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ दोनों फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों में से किस फिल्म पर पहले काम शुरू होगा, उस रेस में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ आगे है. पर इसी साल जून तक रणबीर फाइनल ड्राफ्ट सुनने के बाद फैसला करेंगे कि उन्हें कौन सी फिल्म शुरू करनी है. जिस फिल्म का भी नाम फाइनल होगा, उसका प्रोडक्शन साल 2027 के आखिर तक शुरू होगा.





