Leopard vs Dog Viral Video: राजस्थान के पाली से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- अकेला हो तो शिकार, झुंड में हो तो सरकार. दरअसल, जवाई लेपर्ड सफारी (Jawai Jungle Leopard Safari) में एक तेंदुए और आवारा कुत्तों के बीच जो हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन कुत्ते चट्टान पर खड़े होकर एक खूंखार तेंदुए को ललकार रहे होते हैं. फिर क्या था? कुत्तों को अपना आसान लंच समझने वाले तेंदुए ने भी बिजली की रफ्तार से उन पर हमला बोल दिया. शिकारी जानवर ने पलक झपकते ही एक कुत्ते को दबोच लिया. इस बीच, बाकी दो कुत्ते अपनी जान बचाकर पीछे भागे.
यह देखकर लगेगा कि अब तो शेरू निपटने वाला है, लेकिन तभी ‘डोगेश भाई’ के साथी ‘जय-वीरू’ की तरह लौटे और खूंखार तेंदुए पर कहर बनकर टूट पड़े. डोगेश भाइयों की एकता देखते ही तेंदुआ घबरा गया. उसे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि कुत्ते उस पर पलटवार करेंगे. तेंदुआ कुत्तों के आक्रामक तेवर को देखकर फौरन दुम दबाकर झाड़ियों की ओर भाग निकला.
इंटरनेट पर ‘कालू भाई’ का जलवा!
इंस्टाग्राम पर @jawai_leopard_safari_bookings अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं, कमेंट सेक्शन में तो जैसे प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. एक ने लिखा, दोस्ती का मतलब क्या होता है कालू भाई से सीखो. दूसरे ने लिखा, डोगेश भाइयों का भौकाल है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, जब कालू है पास, तो काहे का डर.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





